परेशान होकर करीना की दादी ने छोड़ दिया था घर, दादा हो गए थे इस एक्ट्रेस पर फिदा

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 05:21 PM (IST)

एक्टिंग व डांसिंग से सब का दिल जीतने वाली वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। वैजयंती ने कई दश्क तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्मी वैजयंती माला के पिता का नाम एम डी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी थी। अपनी मां से ही वैजयंती माला ने एक्टिंग सीखी। वैजयंती माला की मां फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। एक्ट्रेस के साथ-साथ वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर है। 7 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार परफॉर्म किया था। बाद में 13 साल की उम्र में उन्होंने तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने पहली फिल्म 'वड़कई' की। बॉलीवुड में वैजयंती माला ने 'बहार' और 'लड़की' फिल्म में काम किया। नागिन फिल्म से वह सुपरस्टार बनीं। आपको बता दें कि वैजयंती माला पहली साउथ सुपरस्टार हैं जोकि नेशनल स्टार बनी थीं। 

अफेयर्स ने बटौरी खूब सुर्खियां 

फिल्मी करियर के अलावा वैजयंती माला अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रही। वैजयंती माला की वजह से करीना की दादी कृष्णा राज घर छोड़कर चली गई थी। दरअसल,उस वक्त राज कपूर अपनी फिल्म संगम के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे तभी उनकी नजर वैजयंती माला पर पड़ी। उन्होंने वैजंयती माला को अपनी फिल्म में ले लिया। दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे। उस वक्त राज कपूर नरगिस को डेट कर रहे थे लेकिन वैजयंती माला के आने से उन्होंने नरगिस से दूरी बना ली। 
PunjabKesari

दूसरी तरह राज कपूर की पत्नी कृष्णा को इस बात की खनक लग गई। कही न कही कृष्णा को इस बात पर भरोसा था कि नरगिस उनका घर नहीं तोड़ेगी। वही जब कृष्णा फिल्म संगम के सेट पर पहुंची तो राज और वैजंयती के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर वह परेशान हो गई। खबरों की माने तो वैजयंती रोज कोशिश करती थी कि राज उसके साथ देर रात तक रूकें।

वैजयंती के कारण राज कपूर की पत्नी ने छोड़ा घर

एक दिन हुआ भी कुछ एेसा। राज कपूर रात को घर नहीं लौटे। जब कृष्णा ने पता करवाया तो राज वैजयंती माला के साथ थे. उस रात कृष्णा कपूर ने एक बड़ा फैसला लिया। अपने बच्चों को तैय़ार कर और साथ में जरूरी सामान लेकर वह घर से निकल गई। उस वक्त बच्चों को लगा मां उन्हें ननिहाल लेकर जा रही है। इस बात का जिक्र ऋषि कपूर ने अपने बायोग्राफी में किया था। कृष्णा सीधे घर से निकल कर होटल नटराज आ गईं और वहां रहने लगीं। राज कपूर को जब इस बारे में पता चला तो वह अपनी पत्नी को मनाने होटल आए लेकिन वह नहीं मानी।

खबरों के मुताबिक, दूसरी ओर वैजयंती माला राज कपूर पर शादी का दबाव डालने लगी। संगम फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही राज को साहिब को इस बात का अंदेशा हो गया कि इस अफेयर की वजह से उनका घर टूटने की कगार पर है। वही होटल से निकल कर कृष्णा कपूर बच्चों के  साथ चित्रकूट रहने चली गईं। राज कपूर वहां गए और कृष्णा से वादा किया कि वे वैजयंती के साथ अब कोई संबंध नहीं रखेंगे। संगम फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई। वैजयंती माला रातोरात नंबर वन हीरोइन बन गई। इसके बाद राज कपूर ने कभी किसी हीरोइन के साथ सीरियस अफेयर नहीं किया।

PunjabKesari
साल 1968 को वैजयंती माला ने चमन लाल बाली से शादी की थी। दोनों की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, एक बार  वैजयंती को निमोनिया हो गया था, जिसका इलाज डॉ. बाली कर रहे थे। बाली भी उनके प्रशंसकों में से एक थे. वैजयंती का इलाज करते-करते दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। वैजयंती और बाली का एक बेटा है। पिछले साल ही वैजयंती माला ने चेन्नई में भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। 84 साल की उम्र में भी वह डांस में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static