गुपचुप तरीके से शादी के बाद अब Vivian Dsena ने किया नन्हीं परी का स्वागत!

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 07:05 PM (IST)

मुधबाला फेम एक्टर विवियन डीसेना प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी  पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुठ समय पहले जहां खबर आई थी कि उन्होंने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नौरान अली से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, वहीं एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसे एक्टर ने कभी तक अपने फैंस से छुपा कर रखा था। 

PunjabKesari

विवियन डीसेना बन गए हैं पिता

आपको जानकर हैरानी होगी कि विवियन पिता बन चुके हैं। नौरान और विवियन की दो महीने की एक बेटी है जो करीब दो महीने की है। नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीबी सूत्रों के कहना है कि , 'विवियन ने बच्चे के बारे में बात नहीं करने का फैसला किया है। नौरान, विवियन के फैंस में से एक थी। वह अक्सर हमारे सेट पर आती थी और इस बात पर काफी ध्यान देती थी कि विवियन के शॉट किस एंगल से लिए जा रहे हैं। उन्होंने क्या पहना है।'

PunjabKesari

बता दें की विवियन  एक बार फिर नए शो में नजर आने आने के लिए तैयार हैं। इस शो में विवियन लीड रोल नजर आएंगे। हालांकि, शो की बाकी स्टारकास्ट या फिर फीमेल लीड को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static