अंतिम संस्कार के बाद भावुक हुए विवेक ओबरॉय, कहा- बहन रोते हुए गिड़गिड़ा रही थी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 10:42 AM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार को मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित श्‍‍मशान घाट पर किया गया। सुशांत के परिजन, करीबी दोस्त और कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में मौजूद थे। एक्टर विवेक ओबेरॉय भी सुशांत को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। 

विवेक ओबरॉय ने सुशांत के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होना मार्मिक था। काश मैं अपना पर्सनल अनुभव उनसे शेयर कर पाता और उनका दर्द कम कर पाता। आज श्‍‍मशान घाट में इसके पिता के आंखों में असहनीय पीड़ा दिख रही थी। हमारी इंडस्ट्री जो अपने को एक परिवार कहती है, उसे आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। जब उनके पिता मुखाग्नि दे रहे थे तो उनकी आंखों में जो दर्द था वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनकी बहन रोते हुए गिड़गिड़ा रही थी कि वह वापस आ जाए। मैं बता नहीं सकता कि ये कितना निराशाजनक था।''

 

उन्होंने आगे लिखा, ''मैंने भी ऐसा मुश्किल दौर देखा है। बहुत अकेलापन लगता है, लेकिन सुसाइड किसी भी समस्या का हल नहीं है। काश वह अपने परिवार, दोस्त और अपने फैंस से इस बारे में सोचते। उसे तब एहसास होता कि लोग उसका कितना ध्यान रखते हैं। मुझे उम्मीद है जो इंडस्ट्री खुद को एक परिवार कहती है बेहद गंभीरता से खुद के अंदर झांके। हमें एक अपनी बेहतरी के लिए बदलना होगा। हमें पीठ पीछे एक दूसरी की बुराई कम और ख्याल ज्यादा रखना होगा। जो टैलेंटेड हैं उनका सम्मान करना होगा। तभी ये परिवार सही मायनों में परिवार बनेगा। जहां एक टैलेंट को बढ़ावा मिले न कि उसे कुचला जाए।''

PunjabKesari

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुबंई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की खुदकुशी की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी थी। सुशांत के उठाए इस कदम से बाॅलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static