शादी में आ रही है अड़चनें तो फटाफट इस मंदिर में करें विजिट, दर्शन करनें से हो जाएगी इच्छा पूरी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 05:45 PM (IST)
नारी डेस्क : तमिलनाडु के थिरुविदंथई गांव में स्थित नित्य कल्याण पेरुमल मंदिर एक अनूठा धार्मिक स्थल है, जहां भगवान विष्णु रोज़ विवाह रचते हैं। यह मंदिर विवाह में विलंब और राहु-केतु दोष दूर करने के लिए प्रसिद्ध है। इसे “एटरनल मैरिज टेंपल” यानी सदा विवाह वाला मंदिर भी कहा जाता है।
मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
यह मंदिर भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशमों में शामिल है। दक्षिण भारत की प्राचीन द्रविड़ शैली में बनी यह वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है और लगभग 1000 वर्ष पुराना है। मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

खगोल दोष और विवाह में रुकावट
मंदिर में पूजा करने से राहु-केतु दोष दूर होता है, जो अक्सर विवाह में देरी या वैवाहिक कलह का कारण बनता है। हजारों भक्त यहां सालभर आते रहते हैं, लेकिन विशेष अवसरों पर जैसे थाइपुसम, ब्रह्मोत्सवम, वैकुंठ एकादशी और पंगुनी उत्तिरम में भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है। दिनभर होने वाली चार विशेष पूजाएं।
समय और पूजा का नाम
कालई शांति पूजा: सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक
उचि काल पूजा: सुबह 10:15 से 11:00 बजे तक
अर्थजामा पूजा: दोपहर 11:30 से 12:00 बजे तक
सायरार्चई पूजा: शाम 5:30 से 6:00 बजे तक
यें भी पढ़ें : फेल होने से पहले कैसे पहचानें खराब हो रही किडनी? ये टेस्ट कर सकते हैं पूरी मदद
मंदिर दर्शन का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच माना जाता है। मार्च से मई के बीच मौसम गर्म होने के कारण भक्त यात्रा कम करते हैं।

खास पूजा: माला अर्चना
विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन की समस्याओं से राहत पाने के लिए माला अर्चना पूजा लोकप्रिय है। भक्त मंदिर से दो माला और एक अर्चना सेट खरीदते हैं। पूजा में पुजारी को नाम, गोत्र और नक्षत्र बताना होता है। पूजा के बाद माला भक्त अपने कमर में बांधकर नौ प्रदक्षिणा करते हैं और माला फिर घर ले जाते हैं। विवाह तय होने पर पुरानी माला को मंदिर के स्थल वृक्ष के नीचे रखना अनिवार्य होता है।
यें भी पढ़ें : क्यों आते हैं बुरे सपने और क्या है इसका कारण? जानें, कैसे पा सकते हैं इनसे छुटकारा
पौराणिक कथा
कथा के अनुसार, भगवान विष्णु वराह स्वरूप में यहां विराजमान हैं और उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी कोमलावल्लि थायार के रूप में पूजित होती हैं। कहा जाता है कि ऋषि कालवा की 360 बेटियों के लिए भगवान ने हर दिन एक विवाह किया, इसलिए इसे नित्य कल्याण पेरुमल मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर अविवाहित युवक-युवतियों को जीवनसाथी पाने में मदद करता है और विवाहित जोड़े संतान सुख और वैवाहिक स्थिरता के लिए यहां दर्शन करने आते हैं।

