सर्दियों के मौसम में जरूर करें इन जगहों की सैर!

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2016 - 02:50 PM (IST)

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। एेसे में दिसम्बर में लोग छुट्टियां बिताने के लिए कही न कही घूमने जरूर जाते हैं। इस मौसम में बर्फीली जगहों की सैर करने का अलग ही मजा है। आज हम आपको कुछ एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां जाकर अाप सर्दी के मौसम का भरपूर मजा ले सकते है। 

1. डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल हर किसी को पसंद होता हैं। सर्दियों में डलहाउजी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। सर्द हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़ आपको हर चिंता से दूर कर देंगे। 

2. सोनमर्ग, जम्मू और कश्मीर
एडवेंचर के शौकीन लोग इस जगह की सैर जरूर करें। दिसम्बर की बर्फबारी का मजा लेने के लिए सोनमर्ग जाएं। 

3. शिमला, हिमाचल प्रदेश
दिसम्बर के आखिरी दिनों में कई लोग शिमला जाते है। हनीमून के लिए यह आइडल जगह है। अगर आप भी छुट्टियों में कहीं जाने की सोच रहें है तो शिमला जरूर जाएं।  

4. लेह, लदाख
ट्रेकिंग के शौकिनों के लिए दिसम्बर के महीने में लेह लदाख जाना बेस्ट है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करती है। 

5. औली, उत्तराखंड
यहां जाकर आप खुद को आजाद महसूस करेंगे। बर्फ से ढके नीलकंठ, माना पर्वत और नंदा देवी की पहाड़ियां एक अलग अहसास दिलाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static