भारत से थोड़ी ही दूरी पर बने ये International Destinations मोह लेंगे आपका दिल

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 04:36 PM (IST)

भारत में बहुत सी जगहें ऐसी हैं जिनकी आप सैर कर सकते हैं। घूमने फिरने का हर कोई शोकिन होता है। भागदौड़ भरी  जिंदगी में से कुछ सुकुन के पल बीताने के लिए सूभी ट्रेवलिंग करते हैं। फॉरन की सैर करना हर किसी का सपना होता है। लेकिन समय के कारण प्लान करना संभव नहीं हो पाता। आज आपको ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो भारत से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

नेपाल 

भारत के फॉरन डेस्टिनेशन्स में से नेपाल भी बहुत ही खूबसूरत जगह है। आप यहां पर अपने वैकेशन का मजा ले सकते हैं। ये देश भारत से बहुत ही नजदीक है। बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां इस देश की शान और भी बढ़ा देते हैं। पोखरा, नगरकोट, जनकपुर, लुम्बनी पर्यटन, पशुपति नाथ मंदिर और बहुत सी सुंदर जगहों की सैर आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सिंगापुर

फॉरन डेस्टिनेशन के लिए दूसरी जगह सिंगापुर है। इसके आईसलैंड्स का खूबसूरत नजारा आपका दिल मोह लेगा। बाकी इंंटनैशनल डेस्टिनेशन के मुकाबले ये आपको बहुत ही सस्ता पड़ेगा। आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। एडवेंचर्स, फोटोग्राफी, आर्टिस्टस , बैकपेकर्स को सिंगापुर बहुत ही पसंद आता है। आप यहां पर छुट्टियां बीताने का प्लान कर सकते हैं।

PunjabKesari

दुबई

तीसरे इंटरनेशन्ल डेस्टिनेशन में आता है दुबई। दुबई पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है क्योंकि उनकी मनपसंद की उन्हें बहुत सी जगहें यहां पर देखने को मिलती हैं। आप यहां पर बुर्ज खलिफा की ऊंची इमारत को भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर डेर्जट सवारी, प्राइवेट आइसलैंड, स्टार्ड रेसटोरेंट जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं। 

PunjabKesari

थाइलैंड

चौथे डेस्टिनेशन में आपको बताएंगे थाइलैंड के बारे में। थाइलैंड का प्राकृतिक नजारा आपका मन मोह लेगा। पर्यटकों की पसंद में थाइलैंड सबसे लोकप्रिय जगह है। यहां पर जाकर आपका वापिस आने का मन नहीं करेगा। खाओ याई नैशनल पार्क, सुकोथाई, फनोम रुंग,मुकोआंग थोंग जैसी जगहों की आप सैर कर सकते हैं। 

माल्दीव्स 

कपल्स के लिए मालदीव बहुत ही लोकप्रिय जगह है। चारों तरफ समुद्र आपके मन को खुश कर देंगे। बॉलीवुड सितारे भी समय मिलते ही मालदीव के लिए निकल जाते हैं। अपने सोशल मीडिया पर भी अपना अनुभव बताते ही रहते हैं। समुद्री तट और आइसलैंडस का मजा आप मालदीव में ले सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static