कम खर्चे में भी हो जाएगी विदेश की सैर, दिल है घूमने का तो जरुर Visit करें इन 5 Countries में

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 04:26 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि वह विदेश घूमकर आए दुनिया की सैर करे परंतु बजट के कारण हर बार प्लान कैंसल ही करना पड़ता है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे देश बताते हैं जहां आप कम बजट में भी परिवार वालों के साथ घूमकर आ सकते हैं। केवल 30 हजार में आप विदेश की यह जगहें घूम सकते हैं। भारत के पास पड़ने वाले इन देशों में आप 30 हजार खर्च करके हर जगह घूमकर आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में...

नेपाल 

भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी खूबसूरती और कई सारे मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां पर आप कई मठ और नैचुरल ब्यूटी का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर बस, ट्रेन या फ्लाइट किसी भी तरह आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा नेपाल में जाने के लिए आपको वीजा की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। 

PunjabKesari

थाईलैंड 

यह जगह आमतौर पर एक  हनीमून प्लेस के तौर पर जानी जाती है वैसे तो यहां पर ज्यादातर कपल्स ही जाते हैं लेकिन आप अपने पूरे परिवार के साथ भी इस जगह की कम पैसे में सैर कर सकते हैं। खासकर यहां की खूबसूरती का आप यहां पर आसानी से आनंद ले सकते हैं। यहां का आलीशान जीवन सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर जाने की वीजा फीस सिर्फ 2000 रुपये है। ऐसे में आप यहां पर आसानी से घूमकर आ सकते हैं। 

इंडोनेशिया 

यह एक पॉपुलर आइलैंड है जिसकी आप सैर कर सकते हैं। खासकर कपल्स के लिए यह जगह घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। समुद्र किनारें यहां पर बने ऐतिहासिक मंदिर, पारंपरिक संगीत और खूबसूरत नजारे आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके अलावा यहां भी आपको वीजा की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप यहां पर सिर्फ 30,000 रुपये में घूमकर आ सकते हैं। 

PunjabKesari

भूटान

हिमालय की पहाड़ियों से ढके हुए भूटान की आप सैर कर सकते हैं। विदेश में घूमने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां भी आप बिना वीजा के जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप टूर एजेंसी से जाकर भी ट्रिप बुक करवा सकते हैं। 

श्रीलंका

भारत के दक्षिण हिंदमहासागर में श्रीलंका एक द्वीप है। यहां पर जाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और आप विदेश भी घूमकर आ सकते हैं। यहां पर होटल भी आपको आसानी से मिल जाएंगे और आपको यहां पर जाने के लिए वीजा की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। यहां पर जाने की फीस सिर्फ 2000 रुपये है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static