कम खर्चे में भी ट्रिप बनेगा शानदार, इन 5 Places में एन्जॉय करें वेकेशन्स

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 05:47 PM (IST)

ट्रेवलिंग का बहुत से लोगों को शौक होता है, समय मिलते ही घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल तो यह आती है कि ऐसी कौन-सी जगह पर जाएं, यहां बजट भी अच्छा रहे और मौसम भी।आप भी अगर ऐसी ही किन्हीं जगहों की तराश कर रहे हैं, जो मौसम और बजट दोनों के मुताबिक अच्छी हों, तो भारत की इन 5 जगहों की सैर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में...

मनाली 

आप हिमाचल के मनाली की सैर कर सकते हैं। यह शहर खूबसूरत होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। दूर-दूर से पर्यटक यहां पर सैर करने आते हैं। सर्दियों में यहां का स्नोफॉल देखने लायक होता है। इसके अलावा गर्मियों के मौसम में यहां के हरे-भरे पहाड़े, झरने और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। 

PunjabKesari

कश्मीर 

कश्मीर भी मनाली की तरह भारतीय लोगों को बहुत ही प्रिय है। अपनी असीम सुंदरता के कारण यह सैलानियों के दिल पर राज करता है। इसे भारत का स्वर्ग भी कहते हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस जगह ने अपनी पहचान भी बनाई हुई है। सर्दियों के महीने में यहां पर पिघली हुई बर्फ वातावरण में ठंडक रखती है। गर्मियों के दिनों में आप कश्मीर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

PunjabKesari

दक्षिण सिक्किम 

दक्षिण सिक्किम भी सबसे ऊंचे पर्वतों में स्थित है। यह कंचनजंगा की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। सर्दियों के दिनों में जहां का तापमान 40 डिग्री के पास होता है। जबकि गर्मियों के दिनों में जहां का तापमान 12-13 डिग्री के आस-पास होता है। आप जहां पर जीरो प्वाइंट, युमथांग वैली, लाचुंग मोनेस्ट्री जैसी खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। 

PunjabKesari

लाहौल स्पीति

आप लाहौल स्पीति की सैर भी कर सकते हैं। लाहौल स्पीति भी हिमाचल की खूबसूरत वादियों में स्थित है। यह खूबसूरत जगह बौद्ध कल्चर के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। हिमालय की गोद में बसा यह खूबसूरत शहर सैलानियों का दिल मोह लेता है। जहां पर सर्दियों और गर्मियों में एक जैसा ही तापमान रहता है। 4-5 डिग्री तापमान जहां पर हर समय होता है। 

PunjabKesari

लद्दाख

अक्टूबर 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख की भी आप सैर कर सकते हैं। यहां पर रहने वाले करीबन 2,70,000 लोग तिब्बती संस्कृति को ही मानते हैं। जनवरी महीने में यहां का औसत तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस होता है। गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है। सर्दियों में यहां पर स्नो फॉल -35 डिग्री होता है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static