इन गर्मियों में करें दुनिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर की सैर!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 03:28 PM (IST)

पंजाब केसरी( ट्रैवलिंग) :  गांवों के सुकून और कुदरती खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना होता है। आप भी अभी तक कई गांवों में गए होंगे लेकिन आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस दुनिया का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। अगर आपको भी कभी मौका मिले तोे आप भी जरूर इस गांव की खूबसूरती का आनंद लेकर आएं। 


समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में बसा है एक छोटा सा किब्बर गांव। स्पीति नदी के दांई और बसा हुआ है लोसर गांव ये स्पीति घाटी का पहला गांव है। स्पीति उपमंडल के मुख्यालय से किब्बर गांव महज 20 किलोमीटर दूर है। यहां रास्ते में जगह-जगह बर्फ की चादर जमी मिलेगी। यहां पर कई बौद्ध मठ बने हुए हैं।किब्बर गांव में बनी मॉनेस्ट्री सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी हुई है।


यहां पर एक बार आने के बाद आप जिंदगी भर यहां कि ताजगी और मनोरम दृश्यों को नहीं भुला पाएंगे। इस गांव में तकरीबन 77 परिवार रहते हैं, जिनमें कुल 366 लोग हैं। यहां के मौसम की बात करें तो यहां पर बारिश बहुत ही कम होती है, लेकिन बर्फबारी बहुत अधिक होती है। बर्फबारी के दिनों में यहां कई-कई फुट मोटी परत जम जाती हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सड़कों से गुजरना पर्यटकों के लिए बहुत सुंदर अनुभव होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static