चैल का खूबसूरत नजारा मोह लेगा आपका दिल, मानसून में बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 05:26 PM (IST)

हिल स्टेशन भी बहुत लोगों को पसंद होते हैं। कड़कड़ाती गर्मी से राहत पाने के लिए सब पहले इन्हीं जगहों का रुख करते हैं। ऊंचे-ऊंच पहाड़ और हरियाली में सभी जाना पसंद करते हैं। बर्फ से ढकी हुई चोटियां, घने जंगल, पहाड़ और वादियां आपको काफी रिलेक्स महसूस करवाते हैं। यहां का मनमोहक दृश्य भी देखने लायक होता है। इस मानसून में आप चैल की सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...

पहाड़ों पर चलते हुए बादल 

यदि आप पहाड़ों पर बादलों को चलते हुए देखना चाहते हैं तो चैल आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इस खूबसूरत हिल स्टेशन में आप बर्फ से ढकी हुई ऊंची चोटियां देख सकते हैं। इसके अलावा घने जंगलों से दूर पहाड़ों और वादियों पर बादलों को भी चलते हुए देख सकेंगे। यह मनमोहक दृश्य आपका दिल जीत लेगा। 

PunjabKesari

2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है चैल 

चैल बहुत ही सुंदर खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। छोटा सा हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह हिल स्टेशन 1893 में पटियाला के निर्वासित महाराजा भूपिंदर सिंह से खोजा था। आपको इस जगह में निश्चित तौर पर मन की शांति और सुकून का एहसास होगा। इस जगह पर प्रदूषण भी बहुत ही कम है। प्रदूषण मुक्त हिल स्टेशन के आस पास कई ऐसे भी पर्यटक स्थल हैं, यहां पर आप जा सकते हैं। 

वन्यजीव अभयारण्य  

यदि आपको वन्यजीव अभयारण्य का शौक हैं तो आप चैल के वन्यजीव अभयारण्य का आनंद ले सकते हैं। इस अभयारण्य में आपको कई दुर्लभ जानवर देखने के मिलेंगे। घने जंगल और देवदार के पेड़ इस जगह में और भी चार चांद लगा सकते हैं। इस जगह को चैल के मुख्य पर्यटन गंतव्य में गिना जाता है। आप यहां पर हिमालयन भालू, रेड, डियर जैसे कई दुर्लभ जानवर देख सकते हैं। 

PunjabKesari

काली माता मंदिर 

आप इस हिल स्टेशन में धार्मिक जगहों पर भी जा सकते हैं। आप चैल के काली माता मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।  यह मंदिर बहुत ही पुराना है। चैल के लोग इसे बहुत ही पवित्र मानते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद भी ले सकते हैं। 

चैल पैलेस 

चैल में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहों में से एक चैल पैलेस भी है। वास्तुकला से बना यह महल चैल की प्राचीन स्थितियों का वर्णन करता है। इस महल के आसापस बहुत हरियाली भी है जो सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा चैल में कई सुंदर पार्क भी हैं, जहां की आप सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static