घर के वास्तु दोष को दूर करता है ये पौधा! खत्म करता है नकारात्मकता

punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 06:10 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष से परेशान हैं, तो विष्णु कमल पौधा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस पौधे में स्वयं भगवान विष्णु का वास माना गया है, और इसे घर या दफ्तर में लगाने से न केवल वास्तु दोष मिटता है, बल्कि सुख, शांति और समृद्धि भी आती है।

दुर्लभ और पवित्र पौधा

विष्णु कमल को बहुत पवित्र और दुर्लभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे के साथ लक्ष्मी कमल का पौधा लगाने से इसकी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। फेंगशुई के अनुसार, यह संयोजन घर में धन, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाता है।

PunjabKesari

दैवीय गुणों से युक्त

यह पौधा आसानी से नहीं मिलता, इसलिए अगर यह कहीं दिखाई दे, तो इसे घर लाने में संकोच न करें। इसमें ऐसे दैवीय गुण होते हैं जो नकारात्मक शक्तियों को दूर कर, वातावरण को शुद्ध और ऊर्जावान बनाते हैं।

यें भी पढ़ें : Diabetes वालों के लिए सबसे बेस्ट आटा, Sugar और वजन दोनों रखता कंट्रोल

धन की स्थिरता में मददगार

जिन लोगों को लगातार मेहनत के बावजूद धन संचय में कठिनाई आती है, उनके लिए विष्णु कमल का पौधा बहुत लाभकारी है। यह घर में आर्थिक स्थिरता बनाए रखता है और लक्ष्मी की कृपा भी सुनिश्चित करता है।

PunjabKesari

देखभाल बहुत आसान

इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसे न ज्यादा पानी की जरूरत होती है और न ज्यादा धूप की। हफ्ते में केवल एक बार पानी देना ही पर्याप्त है। यह कम देखभाल में भी बहुत अच्छे से पनप जाता है।

विष्णु कमल पौधा लगाने की सही दिशा

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) : वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा में विष्णु कमल लगाना सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा भगवान विष्णु और जल तत्व की दिशा मानी जाती है। यहां पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है।

यें भी पढ़ें : पृथ्वी लोक में यहां पर होता है आत्मा का हिसाब-किताब, यमराज की लगती है कचहरी!

पूजा घर या मंदिर के पास: आप इसे घर के मंदिर या पूजा स्थल के पास रख सकते हैं। इससे घर का वातावरण पवित्र रहता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

बालकनी या खिड़की के पास: यदि आप इसे घर के अंदर रखते हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां हल्की धूप और ताजी हवा आती हो। ध्यान रखें कि इस पौधे पर तेज धूप न पड़े।

PunjabKesari

इन जगहों पर न रखें

बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखें। इससे पौधे की ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है।
रसोईघर में गैस स्टोव के पास भी न रखें, क्योंकि वहां की गर्मी पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन और शांति का वास हो, तो विष्णु कमल और लक्ष्मी कमल का पौधा अवश्य लगाएं। यह न केवल वास्तु दोष को दूर करेगा बल्कि घर में सौभाग्य का द्वार भी खोलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static