VIROSH Wedding: उदयपुर में शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 03:51 PM (IST)

 नारी डेस्क: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों जिस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आ रही थीं, और अब उनकी शादी की तैयारियां उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।

पूल पार्टी और मस्ती का माहौल

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूल साइड की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में कुछ लोग वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे थे। तस्वीर जाली के पीछे से ली गई थी और गेंद हवा में दिखाई दे रही थी। इससे साफ था कि शादी से पहले ग्रूम साइड जमकर मस्ती कर रही है। एक अन्य तस्वीर में हरियाली, पूल साइड नेट और लाल कप में रखे ड्रिंक्स दिखाई दिए, जिससे पूरा माहौल पार्टी जैसा लग रहा था।

PunjabKesari

खास जापानी डिनर का इंतजाम

वहीं रश्मिका मंदाना ने अपने अंदाज में जश्न की झलक दिखाई। उन्होंने एक खूबसूरत डिनर सेटअप की तस्वीर शेयर की, जिसमें गोल्डन लाइट्स के नीचे लंबी टेबल सजी हुई थी। टेबल पर लिली के फूल, ग्रीन हाइड्रेंजिया, सेब और अंगूर सजाए गए थे। सबसे खास बात थी कस्टम प्रिंटेड मेन्यू कार्ड, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेहमानों के लिए खास जापानी खाने का इंतजाम किया गया है। रश्मिका ने खाने की एक हल्की ब्लर तस्वीर भी शेयर की, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली को जन्मदिन पर आया हार्ट अटैक? फैली अफवाह, पढ़ें टीम का बयान

‘VIROSH’ बना शादी की थीम

इस प्री-वेडिंग की सबसे खास बात रही नैपकिन पर कढ़ाई किया गया नाम ‘VIROSH’। यह नाम विजय और रश्मिका के नाम को मिलाकर बनाया गया है, जिसे फैंस लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। अब यही नाम उनकी शादी की थीम का हिस्सा बन गया है।

PunjabKesari

कहां होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी उदयपुर के लग्जरी होटल Mementos by ITC Hotels Ekaaya Udaipur में होगी। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी की खबर कंफर्म की है।

सगाई और रिलेशनशिप की कहानी

पिछले साल 3 अक्टूबर को हैदराबाद में दोनों की सगाई हुई थी। फिल्म Geetha Govindam और Dear Comrade में साथ काम करने के बाद से ही उनके रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थीं। अब आखिरकार ‘विरोश’ की शादी सच में होने जा रही है, और फैंस इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static