बहन भावना कोहली ने बताया, किसकी तरह दिखती हैं अनुष्का और विराट की बेटी ''वामिका''

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 11:00 AM (IST)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बनें हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी थी, जिसके कुछ दिनों बाद उन्होंने बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए नन्हीं प्रिंसेस का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया था। बतां दें कि विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं। आए दिन अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ स्पाॅट की जाती हैं लेकिन अभी तक इस नन्हीं प्रिंसेस के चेहरे की तस्वीर सामने नहीं आई हैं। 
 

जिसे लेकर हर किसी को क्यूरोसिटी है कि वामिका कैसी दिखती है, इसी का सवाल का जवाब अब विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने दिया हैं।
 

PunjabKesari

 ‘क्या आप वामिका से मिली हैं?
दरअसल, हाल ही में विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ लाइव सेशन रखा। यहां  विराट और अनुष्का के फैंस ने कपल से जुड़ा हुआ सवाल पूछा। एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या आप वामिका से मिली हैं? वो किसकी तरह ज्यादा दिखती है अनुष्का या विराट?‘
                                            

 वह एक एंजेल है
जवाब में भावना लिखती हैं, ‘हां हम मिले हैं और वह एक एंजेल है।‘ इसके साथ भावना ने प्यार जताने वाला इमोजी पोस्ट किया। और आगे जवाब देते हुए लिका वह बिल्कुल विराट और अनुष्का जैसी दिखती हैं।

PunjabKesari

इसलिए सोशल मीडिया से बेटी को रखा दूर-
वहीं इससे पहले विराट कोहली ने इंस्टाग्राम सेशन के दौरान बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी को अभी तक सोशल मीडिया से दूर क्यों रखा है। विराट ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि, हमने एक कपल के तौर पर उस समय तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है जब तक कि उसको सोशल मीडिया की समझ नहीं हो जाती है और जब तक वह खुद के लिए फैसला लेने के काबिल नहीं हो जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static