Virat Kohli शानदार फिटनेस के लिए पीते हैं ये खास पानी, जानें इसके खास फायदे
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 07:02 PM (IST)
नारी डेस्क : विराट कोहली ने हाल ही में अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जिताकर एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से मैदान पर दबदबा बनाने वाले कोहली सिर्फ खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं और रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इसके साथ ही उनकी डाइट और हाइड्रेशन रूटीन भी काफी खास है। हाल ही में यह बात सामने आई है कि विराट कोहली घर में एक खास तरह का पानी पीते हैं, जिसे एल्कलाइन वॉटर (Alkaline Water) कहा जाता है।
क्या होता है एल्कलाइन वॉटर?
एल्कलाइन वॉटर (Alkaline Water) एक ऐसा पानी होता है जिसमें मिनरल्स और बाइकार्बोनेट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसके कारण इसका pH स्तर सामान्य पानी की तुलना में ज्यादा होता है। सामान्य पानी का pH स्तर जहां लगभग 6.5 से 7.5 के बीच होता है, वहीं एल्कलाइन वॉटर का pH स्तर 8 से 10 के बीच माना जाता है। विराट कोहली के अनुसार, वे अपने घर पर अधिकतर एल्कलाइन वॉटर ही पीते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ब्लैक वॉटर भी ट्राय किया है, लेकिन इसका सेवन वे नियमित रूप से नहीं करते हैं।
एल्कलाइन वॉटर के फायदे
एंटी-ऑक्सीडेंट (Antioxidants) से भरपूर: एल्कलाइन वॉटर में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और सेल्स को नुकसान से बचाते हैं।
बेहतर हाइड्रेशन (Hydration) : यह पानी शरीर को बेहतर तरीके से हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) में सुधार: कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह पानी शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई को बेहतर बनाकर ब्लड सर्कुलेशन को सुधार सकता है।
ब्लड प्रेशर ( Blood pressure) को नियंत्रित करने में मदद: एल्कलाइन वॉटर ब्लड की गाढ़ापन (viscosity) को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद: यह शरीर में मौजूद हानिकारक एसिड को कम करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रह सकती हैं।
क्या होता है ब्लैक वॉटर?
ब्लैक वॉटर एक प्रीमियम मिनरल वॉटर होता है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। इसे हेल्थ ड्रिंक की तरह देखा जाता है और यह काफी महंगा होता है। भारत में इसकी कीमत लगभग 4000 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है। इसी वजह से यह आम लोगों के बजाय सेलेब्रिटीज और फिटनेस प्रेमियों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। यह कुछ चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और हाई-एंड स्टोर्स पर ही उपलब्ध होता है।
विराट कोहली की फिटनेस लाइफस्टाइल
विराट कोहली की फिटनेस के प्रति लगन और अच्छी लाइफस्टाईल उन्हें दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल करती है। उनकी डाइट, एक्सरसाइज और हाइड्रेशन रूटीन सभी बेहद संतुलित और प्रोफेशनल हैं। एल्कलाइन वॉटर को अपनाना उनकी इसी फिटनेस यात्रा का एक हिस्सा माना जाता है, जो उन्हें लगातार एनर्जी और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।

