फिर धार्मिक यात्रा पर निकले विराट- अनुष्का, पीएम मोदी के गुरू के आश्रम में टेका माथा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 08:30 AM (IST)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। वह पिछले कुछ समय से मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। हाल ही में कपल ऋषिकेश स्थित दयानंद गिरि आश्रम में पहुंचा।  स्वामी दयानंंद गिरि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु हैं। 

PunjabKesari
11 सितंबर 2015 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करने पहुंचे थे, उसके बाद से यह आश्रम चर्चा में बन गया था। विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari
विराट कोहली इससे पहले साल की शुरुआत में वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्‍होंने पत्‍नी और बेटी संग बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए थे। इस दौरान भी वामिका उनके साथ है लेकिन उन्होंने हर बार की तरह उसे कैमरे से दूर रखा।

PunjabKesari
आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे  विराट ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए। दोनों ने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान लगाया।। विराट मंगलवार की शाम तक वहीं रूक सकते हैं। बताया जा रहा है कपल वहां भंडारे का भी आयोजन करवाने वाले हैं। 

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके योगा ट्रेनर भी आश्रम में रुके हैं।  मंगलवार की सुबह योगाभ्यास और पूजा अर्चना के बाद विरुष्का आश्रम में एक सार्वजनिक  भंडारे का भी आयोजन करवाएंगे। पिछले कुछ दिनों में विराट और अनुष्का को ज्यादातर धार्मिक यात्रा के दौरान स्पॉट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static