विराट- अनुष्का का दूसरे देश में हुआ अपमान, कपल को कैफे से निकाला गया बाहर !
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:11 PM (IST)

नारी डेस्क: लाखों लोगों के लिए, विराट कोहली भगवान हैं और अनुष्का शर्मा एक सुपर सेलिब्रिटी का दर्जा रखती हैं। दोनों एक निजी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए। वे चाहते हैं कि उनके दोनों सेलिब्रिटी स्टेटस से मुक्त होकर अपना बचपन जी सकें। आपकाे यह जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में न्यूजीलैंड के एक रेस्टोरेंट से कपल को बाहर निकाल दिया गया। अब यह खबर चर्चाओं में बनी हुई है।
हाल ही में, मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी, जेमिमा रोड्रिग्स ने खुलासा किया कि वह इस जोड़े से न्यूजीलैंड में मिली थीं। उन्होंने बताया कि वह और स्मृति मंधाना बल्लेबाजी पर सलाह लेने के लिए विराट कोहली से मिली थीं। मीटिंग के बाद, वे होटल के एक कैफ़े में गए, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमें ठहरी हुई थीं। बाद में, अनुष्का भी उन तीनों के साथ शामिल हो गईं। अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए, विराट ने उन्हें बताया कि उनमें महिला क्रिकेट को बदलने की ताकत है और उन्होंने इसे होते हुए देखा है।
जेमिमा ने बताया कि विराट और अनुष्का से मिलकर उन्हें ऐसे लगा जैसे वह अपने किसी बिछड़े हुए दोस्त से मिली हैं। हालांकि यह
मीटिंग बीच में ही खत्म हो गई क्योंकि उन्हें कैफ़े से बाहर निकाल दिया गया। दरअसल उन लोगों की बातचीत चार घंटे तक चली और कैफ़े के अधिकारियों ने उन्हें जाने के लिए कह दिया। उन्हें बाहर इसलिए निकाला गया क्योंकि कैफ़े बहुत व्यस्त था, वहां और भी कई लोग इंतज़ार कर रहे थे। इस 4 घंटे के दौरान हर काेई विराट और अनुष्का के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहता था, जिसके चलते कैफे के अधिकारियों ने खुद उन्हें बाहर जाने को कहा।