शादी के दिन एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने वाली दुल्हन की वीडियो निकली फर्जी, लड़की ने बताई सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 11:24 AM (IST)

नारी डेस्क:  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में एक लड़की शादी के जोड़े में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचती दिखाई दे रही थी। दावा किया गया कि लड़की अपनी शादी से कुछ घंटे पहले अपने सच्चे प्यार से आखिरी बार मिलने आई है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए और इसे “अधूरी मोहब्बत” और “सच्चे प्यार की मिसाल” बताने लगे।

हालांकि, अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। वीडियो में नजर आ रही लड़की ने खुद सामने आकर बताया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और स्क्रिप्टेड था। लड़की के अनुसार, यह वीडियो एक कंटेंट क्रिएटर के कहने पर शूट किया गया था और इसमें जो कहानी दिखाई गई, वह असल जिंदगी से बिल्कुल अलग थी।

लड़की ने साफ किया कि यह वीडियो उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया था। उसके बिना अनुमति के किसी और ने इसे इंटरनेट पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की और उसके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

लड़की ने क्या दी सफाई

लड़की ने बताया कि शूटिंग के समय उसने कंटेंट क्रिएटर से साफ शब्दों में कहा था कि वीडियो को पोस्ट करने से पहले उसे दिखाया जाए। उसने यह भी बताया कि उसकी ड्रेस सही से फिट नहीं थी और उसे डर था कि वीडियो कहीं ज्यादा एक्सपोजिंग न लगे। उसे चिंता थी कि इससे उसके परिवार को परेशानी हो सकती है। कंटेंट क्रिएटर ने उसे भरोसा दिलाया था कि वीडियो को ठीक से एडिट करने के बाद ही पोस्ट किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manchh (@manchh_official)

क्या था वायरल वीडियो का दावा

वायरल वीडियो में लड़की लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही थी। उसने कंगन, झुमके और दुल्हन जैसा पूरा श्रृंगार किया हुआ था। वीडियो में दिखाया गया कि वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने जाती है और उसे गले लगा लेती है। वीडियो में दोस्त की आवाज सुनाई देती है, जो कहता है कि लड़की की शादी में अब सिर्फ दो घंटे बाकी हैं।

वीडियो में यह भी दावा किया गया कि लड़की परिवार के दबाव में शादी कर रही है और उसके घरवालों को यह तक नहीं पता कि वह कहां गई है। यही कहानी लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर गई और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarav mavi (@chalte_phirte098)

पूरी कहानी निकली फर्जी

अब लड़की ने साफ कर दिया है कि वीडियो में दिखाई गई पूरी कहानी झूठी थी और उसने सिर्फ एक्टिंग की थी। न तो वह शादी के दबाव में थी और न ही एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने की कहानी सच थी। उसने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी वीडियो पर बिना सच्चाई जाने भरोसा न करें।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला हर कंटेंट सच नहीं होता। लाइक्स और व्यूज की दौड़ में कई बार सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, जिससे लोगों की भावनाएं भड़काई जाती हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static