वायरल मैगी भेल

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 07:23 PM (IST)

नारी डेस्क : मैगी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इससे चटपटी और कुरकुरी मैगी भेल ट्राई की है? अगर आप कुछ झटपट और मजेदार स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसमें रोस्टेड मैगी के साथ कुरकुरे, लेज़, प्याज, टमाटर और चटपटी सॉस का स्वाद मिलता है, जो इसे बेहद टेस्टी बनाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

Servings - 5

PunjabKesari

INGREDIENTS
मैगी – 140 ग्राम
शेजवान सॉस – 2 बड़े चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
टोमैटो केचप – 2 बड़े चम्मच
सिरका – 1 छोटा चम्मच
मैगी मसाला – 2 बड़े चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
कुरकुरे – 50 ग्राम
लेज़ – 30 ग्राम
प्याज – 100 ग्राम
टमाटर – 80 ग्राम
खीरा – 80 ग्राम
हरी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

1. सबसे पहले 140 ग्राम मैगी को पैन में 3-4 मिनट तक बिना तेल के ड्राई रोस्ट करें।

2. गैस बंद करके रोस्ट की हुई मैगी को फूड प्रोसेसर में डालें और इसे दरदरा पीस लें।

3. एक बाउल में 2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप, 1 छोटा चम्मच सिरका, 2 बड़े चम्मच मैगी मसाला और 1 छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

4. दूसरे बाउल में 50 ग्राम कुरकुरे और 30 ग्राम लेज़ डालकर हल्का क्रश कर लें।

5. अब एक बड़े बाउल में रोस्ट की हुई मैगी, 100 ग्राम प्याज, 80 ग्राम टमाटर, 80 ग्राम खीरा, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, तैयार चटनी, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें। इसमें क्रश किए हुए कुरकुरे और लेज़ भी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।

6. तैयार मैगी भेल को तुरंत सर्व करें और इसका चटपटा-कुरकुरा स्वाद एंजॉय करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static