प्रत्युषा बनर्जी संग रिलेशन में रह चुके हैं विकास गुप्ता, मौत के 5 साल बाद खोला राज

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 05:23 PM (IST)

बिग बाॅस फेम विकास गुप्ता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बिग बाॅस 14 में विकास ने अपनी जिंदगी से लेकर उनकी सेक्शुअलिटी से जुड़ी कई राज दर्शकों के सामने खोलें। वहीं अब एक बार फिर विकास गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं लेकिन कुछ लोगों के कारण उनका रिश्ता बिगड़ गया था। 

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में विकास ने कहा, 'वह प्रत्युषा बनर्जी और एक अन्य लड़की को डेट कर रहे थे। उस समय प्रत्युषा यह नहीं जानती थी कि वो बाइसेक्शुअल हैं।' विकास से यह पूछे जानें पर कि क्या वह इस डर से अपनी सेक्शुअलिटी सामने लेकर आए क्योंकि वो उन लोगों को खो रहे हैं जो उनके दोस्त थे। तो इसका जवाब देते हुए विकास ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं अगर एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में भी होता तो वह जानता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं।'

PunjabKesari

विकास ने आगे कहा, 'मैं 2 लड़कियों के साथ रिलेशन में था। जिनमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थी और दूसरी लड़की का मैं नाम नहीं ले सकता। प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। हम बेहद कम समय के लिए साथ में थे। यह पूछने पर कि प्रत्युषा बनर्जी की मौत से पहले क्या वो राहुल राज सिंह से मिले थे।' इसका जवाब देते हुए विकास ने कहा, 'मुझे इतना याद है कि जब प्रत्युषा की मौत हुई तो राहुल राज सिंह अस्पताल के बाहर चिप्स खा रहा था। जब अस्पताल के अंदर गया तो मकरंद मल्होत्रा भी वहां था। राहुल से पहले प्रत्युषा मकरंद को डेट कर रही थी। वह उसकी जिंदगी का सबसे प्यारा रिलेशन था।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी का निधन हो गया था। बताया गया थाकि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। प्रत्युषा उस समय राहुल राज सिंह के साथ रिलेशन में थी। प्रत्युषा के निधन के बाद राहुल राज को इसका जिम्मेदार ठहराया गया था। यहां तक कि प्रत्युषा के परिवार वालों ने राहुल राज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static