सिनेमा जगत ने खोया एक और दिग्गज सितारा, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 06:08 PM (IST)

नारी डेस्क : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तुर्की सिनेमा और थिएटर के मशहूर अभिनेता Can Kolukisa का निधन हो गया है। दशकों तक अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस दिग्गज कलाकार के निधन से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है। खबर सामने आते ही दुनिया भर के फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Can Kolukisa के परिवार ने भावुक संदेश साझा करते हुए उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। हालांकि, निधन के कारण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

पेरिस में ली अभिनय की शिक्षा

साल 1934 में तुर्की के एस्कीसेहिर में जन्मे Can Kolukisa ने इस्तांबुल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अभिनय के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए वे फ्रांस गए, जहां उन्होंने सोरबोन यूनिवर्सिटी के थिएटर इंस्टीट्यूट से अभिनय की पेशेवर ट्रेनिंग हासिल की।

यें भी पढ़ें : Cervical के मरीज इस पोजीशन में सोएं, गर्दन के दर्द से मिल सकती है राहत

थिएटर से शुरू हुआ शानदार सफर

Can Kolukisa ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और कई प्रतिष्ठित थिएटर समूहों के साथ काम किया। उनकी शानदार अभिनय क्षमता और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति ने उन्हें तुर्की के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल कर दिया। साल 1991-1992 के दौरान उन्होंने Gaziantep City Theatre में Artistic Director के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और थिएटर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन फिल्मों से बनाई अलग पहचान

Can Kolukisa ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। 'Kapıcılar Kralı' और 'Züğürt Ağa' जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी अभिनय शैली और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें तुर्की सिनेमा का एक प्रतिष्ठित नाम बना दिया।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

टीवी सीरियल्स से भी जीता दर्शकों का दिल

फिल्मों के अलावा Can Kolukisa ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया। 'Muhteşem Yüzyıl' और हालिया ऐतिहासिक ड्रामा 'Mehmed: Fetihler Sultanı' में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इन धारावाहिकों के जरिए उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static