नहीं रहे 2 States फेम अभिनेता शिव सुब्रमण्यम, बेटे की मौत के दो महीने बाद तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 09:52 AM (IST)

फिल्म  जगत से एक और दुख भरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दो महीने पहले ही उन्होंने अपने बेटे को खोया था। सुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनकर  कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari
 शिव कुमार ने अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेस्ट में भी अहम किरदार निभाया था। वह आखिरी बार फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में भी नजर आए थे। शिव सुब्रमण्यम को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ भी उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

PunjabKesari


 शिव कुमार का निधन किस कारण हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने बताया कि- अभिनेता का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद शिव सुब्रमण्यम का  निधन हो गया।

PunjabKesari
उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।  बताया जा रहा है बेटे के चले जाने के बाद  शिव कुमार बहुत दुखी रहने लगे थे। 'टू स्टेट' के अलावा सुब्रमण्यम  'तीन पत्ती', 'प्रहार' और रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी' में भी नजर आए थे।फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने के अलावा वह कुछ फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static