मछलियों से लाखों की कमाई कर रहा है यह गांव!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2017 - 07:09 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई गांव हैं जो किसी न किसी खास वजह के कारण मशहूर हैं। आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जो मछलियों से करोड़ों की कमाई कर रहा है। जी हां, भारत में मुंबई के वर्सोवा स्थित कोलिवाड़ा गांव में सिर्फ चार हजार घर हैं लेकिन ये लोग सालभर में चार सौ करोड़ कमा लेते हैं। कहने को ही यह गांव है लेकिन मछली के कारोबार से यहां कई ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। 

यहां की रहने वाली कोली जनजाति एक खुशहाल जिंदगी जीती है। यहां 300 मछुआरी जहाज हैं। इस गांव में कोल्ड स्टोरेज और आइस फैक्ट्री भी है। यहां की महिलाएं दोपहर 2 बजे से मछलियां बेचना शुरू करती हैं और सूर्यास्त होने तक ग्राहकों को मछलियां बेचती हैं। बची हुई मछलियों को क्रॉफर्ड मार्कीट से एक्सपोर्ट के लिए भेज दिया जाता है। इस गांव में चार सहकारी सोसायटीज हैं। 15 साल पहले सोसायटी ही मछली की ब्रिकी की जिम्मेदारी संभालती थीं लेकिन अब हर मछुआरा खुद ही सौदा करता है। वहीं, सोसायटी जहाजों के लिए डीजल उपलब्ध करवाती है और मछलियों के स्टोरेज के लिए बर्फ उपलब्ध करवाती है। 

वर्सोवा में 3000 मछुआरे हैं। इस व्यापार में 5000 लोगों को काम दिया जा रहा है। 25-30 मछुआरे रोजाना ताजी मछलियां पकड़कर लौटते हैं। एक मछुआ जहाज लगभग तीन लाख रुपए कीमत की मछलियां पकड़कर लाता है। यहां के लोग कचरे को सुखाते हैं और बाद में पोल्ट्री फर्म्स में मुर्गाों के आहार के लिए भेज देते है। यहां फिश फेस्टिवल भी मनाया जाता है जिसे यहां 2005 से आयोजित किया जा रहा है। इस साल  फेस्टिवल में ही करीब चार करोड़ रूपए की कमाई हो हुई।

Punjab Kesari