सिर्फ 20 की उम्र में साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, बनाया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 01:26 PM (IST)

दुनिया घूमने का शौक तो हर किसी को होता है लेकिन मॉडर्न जमाने में लोग हर चीज में सहूलियत ढूंढते हैं। आज हम जिस लड़की के बारे में बात कर रहे हैं वे दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई है। उनका नाम है वेदांगी कुलकर्णी लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने यह सफर कार या एयरप्लेन से नहीं बल्कि साइकिल चलाकर पूरा किया। इस तरह वेदांगी ने महज 20 साल की उम्र में सिर्फ 159 दिनों तक रोजाना साइकिल चलाकर 14 देशों का सफर किया। उन्होंने इसके लिए रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाई।

 

पुणे की रहने वाली हैं वेदांगी कुलकर्णी

वेदांगी कुलकर्णी पुणे की रहने वाली हैं और सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने साइकिल चलाकर दुनिया भर का चक्कर लगा लिया। 

PunjabKesari, Vedangi kulkarni

जुलाई में आस्ट्रेलिया के पर्थ से की शुरुआत

इस सफर की शुरुआत वेदांगी में जुलाई में पर्थ से की थी। अपना रिकॉर्ड पूरा करने के बाद वे वापिस इसी शहर जाएगी। उनके इस फैसले में पेरेंट्स में पूरा साथ दिया, जिसके लिए वेदांगी उनकी शुक्रगुजार हैं। 

 

पहले ब्रिटेन की जेनी ग्राहम के नाम है रिकॉर्ड दर्ज

वेदांगी की इस उपलब्धि से पहले ब्रिटेन की जेनी ग्राहम के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकिल के द्वारा दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 38 साल की उम्र में बनाया था। उन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था।

 

अकेले पूरी की 80 प्रतिशत यात्रा

वेदांगी ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की छात्रा हैं। अपने सफर के बारे में उनका कहना है कि 80 प्रतिशत यात्रा उन्होंने अकेले ही पूरी की थी। इस दौरान उन्हें कई अच्छे और बुरे अनुभवों का सामना किया, यात्रा में शून्य से 20 डिग्री कम से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेलना पड़ा था। 

PunjabKesari, vedangi

14 देशों का किया सफर 

इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static