अगर घर पर नहीं टिकता धन तो देवउठनी एकादशी पर करना न भूलें ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 04:43 PM (IST)

एकादशी का व्रत संतान सुख, धन व यश प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इनमें से देवउठनी एकादशी को सबसे उत्तम माना जाता है। यह दिवाली से 11 दिनों के बाद आती है। इस साल यह पर्व 25 नवंबर को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु जी 4 महीने की नींद पूरी करके जागते हैं। इस दिन पर तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व होता है। साथ ही इस शुभ दिन पर कुछ उपाय करने से उनकी कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

इस शुभ दिन पर 7 कन्याओं को भोजन करवाएंं। साथ ही भोजन में मीठे के तौर पर खीर जरूर रखें। इससे आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण कोभोजन करवाने और दक्षिणा देने से लाभ होगा। 

PunjabKesari

अगर नहीं टिकता धन तो... 

बहुत से लोगों को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस शुभ दिन पर विष्णु जी के आगे कुछ रूपए रख कर प्रार्थना करें। फिर उन पैसों को अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। इससे धन में वृद्धि होने के साथ घर में पैसा टिकेगा। 

सुख-शांति के लिए 

घर में नकारात्नक ऊर्जा होने से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। ऐसे में शाम को तुलसी पौधे के पास गाय के घी या सरसों के तेल का दीया जलाएं। साथ ही 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति आने के साथ माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इसके साथ ही तुलसी के पौधे और भगवान शालीग्राम का विधिपूर्वक विवाह करवाना भी शुभ होता है। 

PunjabKesari

श्री विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें

इस दिन भगवान श्रीहरि के पूजा करते समय उन्हें बेलपत्र, शमी और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। ये सभी पौधे श्री विष्णु जी को अति प्रिय होने से वे जल्दी ही खुश होते हैं। 

रूके काम होंगे पूरे

अक्सर किसी कारण बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में देवउठनी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु को नारियल व बादाम अर्पित करें। इससे आपके बनने लगेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static