देवी लक्ष्मी को खुश करना है तो गुप्त नवरात्रि में घर पर जरूर लाएं ये चीजें

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 03:02 PM (IST)

गुप्त नवरात्रि के पावन दिनों की आज यानि 12 फरवरी से शुरूआत हो गई है। ऐसे में पूरे 10 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार, घर या पूजास्थल में कुछ विशेष चीजें रखने से धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

कमल के फूल पर बैठी देवी लक्ष्मी तस्वीर 

गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन पर घर पर कमल के फूल पर बैठी देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुसार, इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

PunjabKesari

कमल का फूल या तस्वीर 

देवी लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दिनों में पूजा स्थल में कमल का फूल रखें। आप चाहे तो घर पर इसकी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। इसके साथ ही देवी मां का प्रिय दिन शुक्रवार होने से उन्हें इस दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। 

मां को चढ़ाएं सोलह श्रृंगार 

गुप्त नवरात्रि में घर पर सोलह श्रृंगार का सामान लाकर मंदिर में स्थापित करें। यह धन और वृद्धि का प्रतीक होते हैं। मान्यता है कि इससे धन की देवी प्रसन्न होने घर में पैसों से जुड़ी किल्लत नहीं होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

चांदी या सोने का सिक्‍का 

इन दिनों में घर पर चांदी या सोने का सिक्का घर पर जरूर लाएं। इसके साथ ही अगर इस पर देवी लक्ष्मी या प्रथम पूजनीय गणेश जी का चित्र बना हो तो वो अधिक शुभ होगा। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

मोर पंख 

देवी-देवताओं को मोर पंख अतिप्रिय है। ऐसे में इन शुभ दिनों में मोर का पंख लाकर घर के पूजास्थल में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगी। साथ ही घर के लड़ाई-झगड़े दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशियों का आगमन होगा। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static