घर में इस मुसीबत के आने का इशारा करते हैं मकड़ी के जाले !

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 06:12 PM (IST)

घरों में मकड़ी के जाले आम दिखाई देते है। ये देखने में बेहद गंदे लगने के साथ घर में वास्तुदोष पैदा करने का काम करता है। इससे कारोबार में रूकावटें आने के साथ घर के सदस्यों में आलस पैदा करते है। ऐसे में समय रहते इन्हें हटा या साफ कर देना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं घर पर मकड़ी के जाले होने के पीछे कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़  सकता है। 

नकारात्मकता बढ़ाए

घर की छत या दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे होने से वातावरण में नाकारात्मकता बढ़ती है। इसतरह घर में वास्तुदोष पैदा होने पर घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

nari,PunjabKesari

मेहनत का नहीं मिलता फल

कई बार बहुत मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण मकड़ी के जाले होता है। घर पर लगे ये जाले घर वालों की तरक्की में रूकावटें डालने का काम करते हैं। खासतौर पर बाथरूम में जाले होने से नौकरी, कारोबार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

धन जमा करने में आती है मुश्किल 

जिन घरों के स्टोर रूम में जाले लगे होते हैं। उन घरों के सदस्यों को धन को जमा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

आलस पैदा करें 

घर पर मकड़ी का जाला होने से व्यक्ति के अंदर आलस पैदा होता है। ऐसे में वह कोई आसान काम करने में भी देरी लगाता है।

nari,PunjabKesari

तनाव बढ़ाए

इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होने के साथ घर में तनाव भरा माहौल रहता है। व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने के साथ वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता है।

मार कर नहीं इसतरह भगाए घर पर लगा मकड़ी का जाला  

हर जीव में प्राण बसते हैं। साथ ही सभी भगवान की देन होने से किसी को भी मारना नहीं चाहिए। ऐसे में देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपने घर पर लगे मकड़ी के जालों को साफ करना चाहते हैं तो गुगल जलाकर घर की छत और दीवारों पर इसका धुआं करें। इससे मकड़ी अपने आप ही घर से भाग जाएगी। साथ ही रोजाना घर की सफाई करें। 

nari,PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static