Vastu Tips: घर पर रखें इनमें से एक मूर्ति, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 11:16 AM (IST)

लोग घरों को सजाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इससे घर की खूबसूरती और भी बढ़कर आती है। वहीं कई लोग घर पर एंटिक पीस व मूर्तियां लगाना भी पसंद करते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, ये मूर्तियां व तस्वीरें घर में सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती है। ऐसे में कई ऐसी मूर्तियां है जिस घर पर लगाने से पॉजीटिव एनर्जी आती है। जीवन की समस्याओं का अंत होकर घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। चलिए जानते हैं घर पर किन मूर्तियों को लगाना शुभ माना जाता है...

कछुआ की मूर्ति

कछुआ भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। वास्तु अनुसार इसे घर में रखने से सुख, समृद्धि व शांति का वास होता है। जीवन, कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते ही।

PunjabKesari

हाथी की मूर्ति

घर की उत्तर दिशा में हाथी की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही बेडरूम में हाथी की चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में पति-पत्नी में तनाव व परेशानी दूर होकर रिश्ते में मजबूती और मिठास आती है।

PunjabKesari

हंसों का जोड़ा वाली मूर्ति

जिन घरों में अक्सर तनाव रहता है उन्हें अपने घर पर हंसों के जोड़े की मूर्ति रखनी चाहिए। वास्तु अनुसार ये प्यार का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में साकात्मक ऊर्जा का अहसास होता है।‌‌ इसतरह घर-परिवार में सुख-शांति व प्यार बना रहता है। आप हंसों के जोड़े की मूर्ति घर पर कहीं भी रख सकती है।  

PunjabKesari

तोता-मैना की मूर्ति

वास्तु में तोता-मैना प्यार का प्रतीक मानी जाती है। घर पर इनकी मूर्ति या तस्वीर लगाने से खुशहाली व शांति का वास होता है। रिश्तों में प्यार बढ़ता है और मजबूती आती है। आप इसे घर के किसी भी कमरे या दिशा पर रख सकती है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static