Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मयूर पंखी पौधा, दूर होंगे सभी वास्तुदोष

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 05:56 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उनका जीवन सुख-समृद्धि व खुशियों से भरा रहे। वहीं कई बार बहुत मेहनत करने पर भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। मगर ज्योतिष व वास्तु अनुसार, घर पर कुछ विशेष पेड़-पौधों लगाना शुभ माना जाता है। इनमें से ही एक मयूर पंखी यानि मोरपंखी पौधा है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

विद्या का पौधा भी कहा जाता है

मोरपंखी के पौधे को कई जगहों पर विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसीलिए बच्चे अक्सर इसे अपनी किताबों में रखते हैं ताकि उनका मन पढ़ाई में लगे। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की बुद्धि तेज होती है।

PunjabKesari

मोरपंखी का पौधा लगाने का सही तरीका

वास्तु अनुसार घर में मोरपंखी का पौधा हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप जहां पर पौधा लगा रहे हैं वहां पर हल्की-हल्की धूप आती हो। इससे पौधे का विकास बेहतर तरीके से होता है। अगर यह पौधा सूख जाए तो इस तुंरत हटाकर दूसरा पौधा लगा लें।

इस दिशा पर लगाएं

मोरपंखी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इसे पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है और परिवार में हमेशा खुशी बनी रहती है।

PunjabKesari

घर पर मोरपंखी पौधा लगाने के फायदे

. वास्तु अनुसार, घर पर मोरपंखी पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

. मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलती है।

. इसे घर में लगाने से कुडंली में राहु की महादशा से छुटकारा मिलका है।

. इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

. घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

. पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होकर आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।

. घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

. मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से परिवार में आपसी कलह के कारण फैली अशांति दूर होता है। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर होने वाला तनाव खत्म होता है।

. इस पौधे को लगाने से घर के सदस्यों का बुरी नजर से बचाव रहता है। साथ ही सेहत दुरुस्त रहती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static