दुर्गा अष्टमी पर घर ले आएं ये चीजें, दूर होगी धन संबंधी समस्याएं

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 03:33 PM (IST)

इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्त मां दुर्गा की आराधना करते हैं और उनकी आशीर्वाद हासिल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो सच्चे दिल से मां की आराधना करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। वास्तु शास्त्र में भी नवरात्रि के कुछ नियम बताए गए हैं जो धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलवाते हैं। अष्टमी तिथि वाले दिन कुछ चीजें घर में लाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद घर के सदस्यों पर बनता है और धन के द्वार भी खुलते हैं। तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में। 

चांदी का सामान

दुर्गा अष्टमी वाले दिन किसी भी तरह का चांदी का सामान घर लाएं। यह सामान मां दुर्गा को अर्पित करें। नवरात्रि में चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दौरान चांदी खरीदने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

मोरपंख 

इस दिन घर में मोरपंख लाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में मोरपंख रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और आपको आर्थिक लाभ भी होता है।  

मिट्टी का घर 

दुर्गाअष्टमी से पहले घर में मिट्टी से बना मकान लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लाने से संपत्ति से जुड़े मामलों का विवाद खत्म होता है। इसके अलावा ऐसा करने से नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बनते हैं। 

स्वास्तिक बनाएं 

इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं। स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से आय के रास्ते में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपका रास्ता भी साफ होगा। 

PunjabKesari

चंदन 

चंदन भी घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में चंदन हो वहां का वातावरण बहुत ही पॉजिटिव होता है। पॉजिटिविटी होने से आर्थिक उन्नति बढ़ती है। ऐसे में यदि आप भी घर में पॉजिटिविटी चाहते हैं तो दुर्गाअष्टमी से पहले अपने घर में चंदन लाकर रखें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static