Kitchen Vastu: रोटी परोसते समय की ये गलतियां तो रुठ जाएंगी धन की देवी मां लक्ष्मी !

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 04:55 PM (IST)

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बहुत ही खास महत्व होता है। घर बनाने से लेकर किचन हर चीज के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि व्यक्ति इन वास्तु नियमों का पालन न करे तो जीवन में उसे कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। इसके अलावा इस शास्त्र में खाना परोसने के भी कुछ नियम बताए गए हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रोटी परोसते समय इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। तो चलिए आपको बताते हैं रोटी परोसने से पहले किन वास्तु नियमों का पालन करना जरुरी है...

न दें हाथ में रोटी 

मान्यताओं के अनुसार, कभी भी हाथ में रोटी नहीं देनी चाहिए। इससे घर में दरिद्रता फैलती है। इसके अलावा रोटी हमेशा खाने की प्लेट में ही रखनी चाहिए। हाथ में रोटी देने वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। 

PunjabKesari

थाली में न परोसें तीन रोटियां 

इसके अलावा थाली में रोटी परोसते समय भी वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। रोटी परोसते समय कभी भी एक थाली में तीन रोटियां नहीं देनी चाहिए। आप दो या 4 रोटियां व्यक्ति को दे सकते हैं। तीन रोटी देना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। 

जरुरत से ज्यादा ही बनाएं रोटियां 

वास्तु शास्त्र की मानें तो रोटियां हमेशा घर में जितने सदस्य हों उनसे ज्यादा बनानी चाहिए। वहीं पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना शुभ मानी जाती है। इससे घर में बरकत होती है। 

PunjabKesari

न खाएं बासी आटे की रोटी 

बासी आटे की रोटी खाना भी वास्तु मान्यताओं के अनुसार, शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पारिवारिक कलेश उत्पन्न होने लगता है। इसके अलावा बासी रोटी का संबंध राहु से माना जाता है ऐसे में इस रोटी को आप कुत्ते को खिला सकते हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static