Vastu Tips: धन की देवी मां लक्ष्मी की पाना चाहते हैं कृपा तो घर में रख ये शुभ चीजें
punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 01:32 PM (IST)

हर कोई अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाता है। कई लोग सुंदर पेंटिंग्स के साथ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं तो कुछ आशियाने की डेकोरेशन करके सुंदरता पर चार-चांद लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति भी रहती है। ऐसे में यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर में इन चीजों को रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
बांसुरी
बांसुरी घर में रखना बहुत ही शुभ मानी जाती है। यह भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही पसंद होती है वहीं हिंदू धर्म में इसे शुभता और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। यदि आप घर में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो घर की पूर्व या उत्तर दिशा में बांसुरी को रखें। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में बांसुरी होती है वहां पर मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है।
शालिग्राम
शालिग्राम भगवान विष्णु को काफी प्रिय है। आप शालीग्राम को पूजा घर में रख सकते हैं। रोज इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से वृद्धि और घर में हमेशा खुशहाली रहती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की रोज पूजा होता है वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती।
इस तरह का हाथी और कछुआ
मान्यताओं के अनुसार, हाथी और कछुए को बहुत ही पवित्र माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में हाथी को भगवान के रुप में भी पूजा जाता है। जिन घरों में पीतल या फिर चांदी की धातु का हाथी होता है वहां हमेशा पॉजिटिवटी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
लाफिंग बुद्धा
वास्तु और फेंगशुई दोनों शास्त्रों में लाफिंग बुद्धा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से पैसे की कमी नहीं होती। आप इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है।
शंख
शंख घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। नियमित घर में शंख बजाने से पॉजिटिविटी आती है। दक्षिणवर्ती शंख घर में रखने से पैसे से संबंधित सारी समस्याएं दूर होती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

मणिपुर में हरियाणा का BSF जवान हुआ शहीद, उग्रवादियों ने मारी गोली

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी