घर की इस Direction में रख लें ये चीजें, जमकर बरसेगा पैसा मेहरबान होगी मां लक्ष्मी

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 01:56 PM (IST)

वास्तु शास्त्र का जीवन में कितना महत्व है ये तो सभी जानते हैं इसलिए कुछ लोग अपने घर में इसके अनुसार ही चीजें करते हैं। इस शास्त्र के अनुसार, घर की आर्थिक स्थिति का संबंध उत्तर-पूर्व दिशा से होता है ऐसे में यदि इस दिशा में कोई वास्तु दोष हो तो घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। इसके अलावा घर में भी कलह-कलेश का माहौल रहता है। आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप घर की उत्तर दिशा का वास्तु दोष ठीक कर सकते हैं। इन चीजों को उत्तर दिशा में रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है और घर का वास्तु दोष सही होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कांच की कटोरी 

घर की उत्तर दिशा में कांच की स्टोरी रखें। इसके बाद इसमें एक चांदी का सिक्का डाल दें। मान्यताओं के अनुसार, इससे धन की देवी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

PunjabKesari

तिजोरी 

यहां पर तिजोरी को रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इस दिशा के स्वामी कुबेर देवता को माना जाता है। ऐसे में यहां पर लॉकर रखने से कभी भी घर में पैसे की कमी नहीं रहती। 

नीले रंग का पिरामिड 

इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप यहां पर नीला पिरामिड रखते हैं तो घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती है। 

PunjabKesari

वास्तु दोष होगा दूर 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति इस दिशा में रखें। मूर्ति के सामने रोज शाम के समय मिट्टी का दीपक जलाएं। इससे घर में मौजूद किसी भी तरह का दोष खत्म होगा। 

तुलसी का पौधा 

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा  भी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं यदि आप नियमित रुप से तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली बनी रहती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static