नए साल में घर में रख लें ये 4 चीजें, सारा साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 12:16 PM (IST)

नए साल में हर लोगों की यही इच्छा होती है कि किसी भी तरह के कष्ट से छुटकारा मिल जाए। आने वाला साल खुशहाली लेकर आए। घर में पैसे की कमी न रहे। घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में आप कुछ चीजों की खरीद दारी करके घर में सुख-समृद्धि ला सकते है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मोरपंख 

मोरपंख आप अपने घर में रख सकते हैं। इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मोर पंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से होता है। घर में मोरपंख को रखने से चमत्कारिक प्रभाव दिख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे बंद किस्मत के दरवाजे खुलने लगते हैं और कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

कछुआ 

नए साल पर धातु की खरीद दारी करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप नए साल की खरीददारी करने के लिए आप इसे खरीद सकते हैं। पीतल या कांसे का कछुआ आप नए साल में खरीद सकते हैं। 

हाथी 

हाथी की प्रतिमा आप अपने घर में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु से बनी हाथी की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर की नेगेटिव एनर्जी ख्तम होती है। साथ ही यह प्रतिमा आपके घर से बुरी शक्तियां भी खत्म करती हैं। आप ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा घर में रख सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए यह प्रतिमा बहुत ही शुभ मानी जाती है। 

PunjabKesari

मोती शंख 

घर में मोती का शंख रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि रहती है। ऐसे में आप नए साल में मोती का शंख खरीद सकते हैं। इसे आप पैसे वाली जगह या फिर तिजोरी में रख सकते हैं। यह आपकी तरक्की के नए रास्ते भी खोलती है। साथ ही इससे घर में पैसे की भी कमी नहीं रहती। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static