घर में नहीं टिकता पैसा तो रख लें ये चीजें, नहीं रहेगी धन की कमी

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 03:19 PM (IST)

अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए व्यक्ति सारा दिन मेहनत करता है। पैसे कमाता है ताकि उन्हें एक अच्छा जीवन दे सके। परंतु कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है। इसका कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। घर में वास्तु दोष होने से जीवन में नेगेटिविटी रहती है। आर्थिक संबंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। परंतु कई बार घर में पैसा भी नहीं टिक पाता। यदि आपके घर में हमेशा पैसे की कमी रहती है तो आप इन चीजों को घर में रख सकते हैं। यह चीजें आपके घर का वास्तु दोष दूर करती हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

मेटल का कछुआ 

यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता और पेसे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आप मेटल का कछुआ रख सकते हैं। कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसे आप घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

क्रिस्टल का पीरामिड 

घर में क्रिस्टल का पीरामिड आप रख सकते हैं। क्रिस्टल घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे ऐशी जगह पर रखें यहां पर आप अपना ज्यादा समय बिताते हैं। क्रिस्टल का पीरामिड घर के सदस्यों की आय में भी वृद्धि करता है। साथ ही इसे घर में रखने से आर्थिक संपन्नता आती है।  

कमलगट्टे की माला 

घर में कमलगट्टे की माला रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे पूजा रुम में रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर में पैसे की कमी नहीं होती। साथ ही घर की आय में भी वृद्धि होती है। इस माला का 108 बार जाप करें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। 

PunjabKesari

छोटा नारियल

 छोटा नारियल अन्य नारियल की तुलना में बहुत ही छोटा आता है। ऐसा माना जाता है कि घरों में छोटा नारियल रखने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती। छोटे नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। 

गोमती चक्र 

गोमती चक्र रखने से भी घर में पैसे की कमी नहीं आती। आप 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। गोमती चक्र गोमती नदी के चक्र के आकार में पाया जाने वाला एक पत्थर है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से धन, संतपन्नता और शांति को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static