घर में रहेगी सुख-समृद्धि, बस अपनाएं ये 5 Vastu Tips

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 05:37 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से भरा रहे। घर में कभी भी पैसे की कमी न रहे। लेकिन घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी के कारण आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में की हुई कुछ चीजें आपका जीवन बदल सकती हैं। सनातन धर्म के अनुसार, वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन की कई समस्याएं दूर करता है। इसके प्रभाव से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। परंतु आपको अपने घर में कुछ बदलावों पर ध्यान देना होगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इस दिशा में पूजा घर 

पूजा घर भी घर का मुख्य कोणा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर हमेशा उत्तर पूर्व ईशान कोण में ही बनवाएं। इसके अलावा घर में इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि पूजा घर कभी भी बाथरुम या सीढ़ीयों के नीचे नहीं होना चाहिए। 

PunjabKesari

साफ-सफाई 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में साफ-सफाई होना भी बहुत ही आवश्यक है। नियमित साफ-सफाई होने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। घर का बाथरुम भी बिल्कुल साफ होना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है। घर की सदस्यों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। 

प्रवेश द्वार भी हो साफ 

घर का प्रवेश द्वार भी हमेशा साफ होना चाहिए। मुख्य द्वार से लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए घर का प्रवेश द्वार हमेशा साफ होना चाहिए। इसके अलावा दरवाजा बंद करते समय या खोलते समय भी आवाज नहीं आनी चाहिए। 

PunjabKesari

घर में जलाएं कपूर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुबह शाम कपूर भी जरुर जलाना चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है। घर का माहौल भी सकारत्मक रहता है। 

सोने की दिशा भी होनी चाहिए सही 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सोने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। कभी भी दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दक्षिण दिशा में आप पैर करके सो सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static