घर की परेशानियां दूर करेंगे वास्तु के ये आसान से टिप्स

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 05:23 PM (IST)

वास्तु विज्ञान के अनुसार, कई बार व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियों का कारण घर का वास्तु भी हो सकता है। वास्तु संबंधी भूल के कारण कई बार व्यक्ति आर्थिक और मानसिक रुप से परेशान रहता है। वास्तु दोष होने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है, जिसके कारण आपको समस्याओं का सामना कराना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिनसे आप घर में हो रही समस्याओं से राहत पा सकते हैं । तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

इस दिशा में रखें साफ बर्तन 

वास्तु के अनुसार, यदि आपको रसोई ईशान कोण यानी की उत्तर-पूर्व दिशा में है तो गैस का चूल्हा आग्नेय कोण में रखें। आप बर्तन साफ करने के लिए ईशान कोण का चुनाव करें। इससे आपके घर में पैसे का आगमन होगा। अटका हुआ धन भी आपको मिल सकता है।

PunjabKesari

कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी 

घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप मां लक्ष्मी की तस्वीर उत्तर-दिशा में लगा सकते हैं।आप ऐसी तस्वीर घर में लगाएं जिसमें मां कमलासन पर बैठी हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में समृद्धि आती है।

PunjabKesari

तोते की तस्वीर 

यदि आपक बच्चा पढ़ने में कमजोर है तो आप घर की उत्तर दिशा में  तोते की तस्वीर लगाएं। पढ़ने वाले बच्चों के लिए फायदेमंद होगी। इससे बच्चों की एकाग्रता और याद करने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। 

पैसे का होगा आगमन 

पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगानी चाहिए। इसके अलावा आप इस दिशा में छत के अन्य भागों में ऊंचा चबूतरा बनाकर पानी की टंकी पर रखें। 

PunjabKesari

शिव के मंत्र का जाप करेें 

वास्तु के अनुसार, यदि घर का मुखिया भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का हर रोज जाप करता है तो घर में सुख और शांति का हमेशा वास रहता है। शिवजी के मंत्रों का नियमित जाप करने से घर में बरकत आती है। 

PunjabKesari

शनि यंत्र स्थापित करें 

शनिदेव की कृपा पाने के लिए या फिर शनि साढ़ेसाती और ढेय्या के दौरान संकटों से राहत पाने के लिए घर की पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की विधि के साथ स्थापना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियों का अंत होगा। इसके अलावा हर सुबह मुख्य द्वार पर एक लोटा जल भी अवश्य डालें। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static