बीमारियां नहीं छोड़ रही पीछा, कहीं कारण वास्तुदोष तो नहीं...

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 01:54 PM (IST)

वास्तुशास्त्र हमारी जिंदगी में अपना गहरा प्रभाव डालती है। इससे सेहत व आर्थिक तौर से जुड़ी समस्याएं दूर होकर जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखती है तो इसके मुताबिक घर की चीजों को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है। नहीं तो सेहत से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको वास्तु के हिसाब से चीजों को सही दिशा में रखने के बारे में बताते हैं...


दीवारों के रंग का भी रखें ख्याल  

अक्सर लोग घर को पेंट करने से पहले रंगों का चुनाव करते हैं। ताकि घर और भी सुंदर दिखाई दें। मगर बात वास्तु की करें तो इससे घर वालों की सेहत का भी राज छिपा होता है। अगर घर की दीवारें गहरे काले व नीले रंग की होंगी तो इससे पेट व सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी है, उन्हें नारंगी व पीला रंग करवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा गहरा लाल रंग करवाने से खून से जुड़ी परेशानी या कोई दुर्घटना होने का खतरा रहता है। ऐसे में घर की दीवारों को हमेशा हल्के व सात्विक रंगों से ही पेंट करवाना चाहिए। 

दिशाओं का रखें ध्यान 

वैसे तो पूरे घर की रोजाना अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मगर वास्तु में उत्तर दिशा को उत्तम माना जाता है। ऐसे में इसे विशेष रूप से साफ रखना जरूरी है। साथ ही पूर्व व उत्तर दिशा पर ज्यादा भारी सामान रखनी गलती न करें। नहीं तो सेहत खराब होने के साथ अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा घर का भारी सामान दक्षिण व पश्चिम दिशा में रखें। 

इस दिशा में सोने से बचें

वास्तु के अनुसार, हमेशा घर की दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके सोना चाहिए। इससे सेहत सही रहने के साथ पैसों की किल्लत दूर होती है। इसके अलावा जो लोग उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण में पैर रख कर सोते हैं। उन्हें अनिद्रा, बेचैनी, सिरदर्द आदि की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

यहां हो जल का स्त्रोत 

घर पर गलत जगह पर जल का स्त्रोत होने से भी सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें की पानी की व्यवस्था हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। 

खाना बनाने की सही दिशा 

रसोईघर में भी सेहत का राज छिपा होता है। ऐसे में अगर महिलाएं घर की दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाती है तो इससे स्किन व हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा की तरफ खाना बनाने से आंख, नाक, कान व गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में खाना पकाने के लिए घर की पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इससे सेहत सही रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

मेन गेट 

अगर आपका मेन गेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो इससे दिल के जुड़ी बीमारी, लकवा, हड्डियों के कमजोर होने आदि की परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए इस दिशा को कभी खाली ना छोड़े। आप चाहे तो यहां पर सुंदर फूलों के गमले लगा सकती है। इससे घर सुंदर लगने के साथ परिवार की सेहत बरकरार रहेगी। 


 

Content Writer

neetu