इस रंग का फेंगशुई हाथी घर में लाएगा सुख-समृद्धि, जानिए किस दिशा में रखने से होगा फायदा
punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 03:54 PM (IST)

भारत में वास्तु शास्त्र के खास महत्व बताया गया है। जैसे भारत में वास्तु शास्त्र प्रचलित है उसी तरह चीन में भी वास्तु शास्त्र होता है जिसे फेंगशुई शास्त्र कहते हैं। फेंगशुई शास्त्र भारत के कई राज्यों में भी माना जाता है। घर में इसके अनुसार, चीजें रखने से पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। माना जाता है कि फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में चीजें रखने से खुशहाली आती है। इन्हीं में से एक है हाथी। फेंगशुई हाथी रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए आपको बताते हैं किस दिशा में हाथी रखने से फायदा होगा....
मजबूत होंगे रिश्ते
कई बार शादीशुदा जोड़ों के बीच तालमेल होने के बाद भी झगड़े होते हैं। ऐसे में आप इन झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए फेंगशुई हाथी की मदद ले सकते हैं। हाथी की पेंटिंग आप अपने बेडरुम में लगा सकते हैं।
घर की नेगेटिविटी होगी दूर
फेंगशुई हाथी घर के मुख्य द्वार पर रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह घर की नेगेटिविटी दूर करने में मदद करता है और इसे घर में रखने से माहौल पॉजिटिव बना रहता है। हाथी का जोड़ा जिसमें उनका मुंह अंदर की ओर हो ऐसी मूर्ति लगाएं मान्यताों के अनुसार, इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
पढ़ाई में लगेगा बच्चे का मन
यदि आपके बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आप फेंगशुई का हाथी घर में रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे बच्चों का मन शांत होता है और वह पढ़ाई में भी ध्यान लगा पाते हैं।
सफेद रंग का हाथी रखें
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए आप घर में सफेद रंग का हाथी रख सकते हैं। हाथी का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा हाथी के जोड़ों को एक-दूसरे के सामने रखना शुभ माना जाता है।
गणेश भगवान का माना जाता है प्रतीक
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, हाथी को भगवान गणेश का रुप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में हाथी की मूर्ति हो वहां पर भगवान गणेश का आशीर्वाद रहता है और घर के सदस्य भी हमेशा सुखी रहते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गोद भराई से वापस लौट रहे बुआ-फूफा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम…देखें VIDEO
