वास्तु टिप्स: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता तो अपनाएं इनमें से कोई एक उपाय

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 10:22 AM (IST)

कई बार लोगों को शिकायत रहती हैं कि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता है। साथ ही वर्कप्लेस में भी ग्रोथ होने में रुकावटें आती है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र पर वास्तु अनुसार कुछ बदलाव करने से इसे इस समस्या से बचा जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ खास वास्तु टिप्स बताते हैं, जिसे अपनाकर सफलता व तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

सही दिशा में हो डेस्क

वास्तु अनुसार, करियर में तरक्की पाने के लिए डेस्क का सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। अगर आप लेखन, बैंक, बिजनेस मैनेजमेंट या अकाउंट जैसे व्यवसाय से जुड़े हैं है तो डेस्क को उत्तर दिशा पर रखें। वहीं कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, शिक्षा, ग्राहक सेवा, तकनीकी सेवा और कानून से जुड़े लोगों को पूर्व दिशा पर अपना डेस्क रखना चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से एकाग्रता के साथ काम करने की शक्ति मिलती है।

रोशनी वाली जगह

अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके कैबिन या डेस्क पर पूरी रोशनी आए। अगर वहां पर सूर्य की किरणों पड़े तो यह अधिक शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

सीट पर रखें यह चीज

करियर में सफलता व ग्रोथ पाने के लिए सीट पर क्रिस्टल रखें। धार्मिक मान्यता है कि इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। साथ ही कार्य कुशलता में वृद्धि होती है। डेस्क पर बांस का पौधा रखना भी लाभकारी माना जाता है।

ऐसी हो कुर्सी के पीछे वाली दीवार

ऑफिस कैबेन में सामने वाली दीवार सफलता में बाधा डालने का काम करती है। मगर कुर्सी के पीछे वाली दीवार शुभ मानी जाती है। इसलिए कुर्सी के पीछे

इंडोर प्लांट्स लगाएं

इंडोर प्लांट्स लगाने से आसपास सकारात्मक व खुशनुमा माहौल बनता है। इसके लिए आप कार्यक्षेत्र की उत्तर दिशा में मनी प्लांट, बैंबू प्लांट, सफेद लिली आदि पौधे रखें।

PunjabKesari

विदेश जाने के लिए

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो अपने वर्कप्लेस की उत्तर पश्चिम दिशा में एक ग्लोब रखें। इससे आपकी ख्वाहिश जल्द ही सच में बदल सकती है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

आमतौर पर लोग कार्यक्षेत्र में टेबल पर कई तरह का सामान रख लेते हैं। मगर इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। इससे बचने के लिए वर्कप्लेस पर अपनी टेबल को एकदम साफ रखें। इससे वहां सकारात्मक आएगी और आपका एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static