Living Room में कभी न रखें इस रंग के कुशन और परदे, नहीं तो घर में हमेशा रहेगी अशांति
punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 06:16 PM (IST)

नारी डेस्क: आप अपने लिविंग रूम को वास्तु के अनुसार सजाना चाहते हैं तो ध्यान दें कि कुशन कवर, कारपेट (रग) और परदों के रंगों का चुनाव बहुत मायने रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चमकदार और ऊर्जा से भरपूर रंग आपके घर में सकारात्मकता और सुख-शांति लाते हैं।ये न सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि मानसिक शांति और सौभाग्य भी लाएंगे।
लिविंग रूम को सजाने के लिए अपनाएं ये रंग
गुलाबी (Pink): यह रंग प्रेम, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। घर के सदस्यों में आपसी समझ और स्नेह बढ़ाता है।
टर्कॉइज (Turquoise):नीले और हरे का सुंदर मिश्रण है, जो मन को शांत करता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मेहमानों के स्वागत के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
गोल्डन (Gold): समृद्धि, रॉयल्टी और गर्मजोशी का प्रतीक है। इसे परदों या कुशन में शामिल करें, जिससे घर में रौनक और शुभता बनी रहे।
हल्का हरा (Light Green): यह रंग ताजगी और शांति का प्रतीक है। यह मानसिक तनाव को कम करता है।
सफेद या क्रीम: शुद्धता और सकारात्मक सोच बढ़ाता है। छोटे कमरों को भी बड़ा दिखाता है।

इन रंगों से बचें
काला (Black): यह नकारात्मकता का प्रतीक है। केवल बहुत ही सीमित मात्रा में प्रयोग करें।
गहरा लाल : यह रंग गुस्सा और टकराव बढ़ा सकता है। केवल सजावटी एलीमेंट्स में सीमित उपयोग करें।
ग्रे और गहरा भूरा: उदासी और आलस का कारण बन सकते हैं। छोटे बच्चों के कमरों में बिल्कुल न रखें।
वास्तु अनुसार इन बातों का रखें ध्यान
उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लिविंग रूम होना शुभ माना जाता है। गहरे और भारी रंगों से बचें , ये नकारात्मकता ला सकते हैं। फटे या पुराने कुशन कवर, परदे या रग का प्रयोग न करें। कुछ समय बाद कुशन कवर और परदे बदलते रहें यह ऊर्जा को ताजगी देते हैं। वास्तु के अनुसार चुने गए रंग केवल सजावट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि यह आपके घर की ऊर्जा, आपके मूड और आपकी किस्मत तक को प्रभावित कर सकते हैं।