Vastu tips: किचन के स्लैब पर रोटी बनाना सही है या गलत?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 06:09 PM (IST)

नारी डेस्क : वास्तुशास्त्र में बहुत से नियम बताएंगे हैं जो आपके किचन से भी जुड़े हैं। स्लैब कहां होनी चाहिए, चूल्हा किस तरह रखा होना चाहिए और सिंक कहां होनी चाहिए। यहां तक कि आप रोटी कैसे बेल रहे हैं इससे जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। बहुत से लोग चकले की जगह, किचन की स्लैब पर रोटी बेलते हैं तो क्या ये वास्तु की दृष्टि में सही है या गलत चलिए इस बारे में जानते हैं।   

घर में कंगाली लेकर आती हैं स्लैब पर बेली रोटियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  स्लैब पर रोटी बेलना कंगाली का कारण माना जाता है इसलिए स्लैब पर सीधा रोटी नहीं बेलनी चाहिए। वास्तु में चकले-बेलने को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। चकले-बेलने का संबंध राहु और केतु से है। चकले-बेलने का उपयोग करने से घर में कई तरह के ग्रह-दोष शांत होते हैं। इसके इस्तेमाल से घर की तरक्की होती है।
 

PunjabKesari

स्लैब पर रोटी बेलने से क्या होता है

बिना चकले के रोटी बेलना कई तरह की मुसीबतें, अड़चनें और वास्तु दोष पैदा होते हैं जो घर में धन हानि का कारण बनते हैं और सुख-समृद्धि में बनते हैं और इस तरह रोटी बेलने से अन्नपूर्णा का अपमान भी माना जाता है जिससे अन्नपूर्णा माता भी नाराज हो जाती हैं इसलिए, कहा जाता है कि चकले के बिना सीधे स्लैब पर रोटी नहीं बेलनी चाहिए।

PunjabKesari

अगर स्लैब पर ही बेल रहे हैं रोटी तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें

1. किचन में साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

2.  स्लैब पर रोटी बेलते समय चेहरा, उत्तर या पूर्व की दिशा में होना चाहिए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

3. रसोई में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए सुबह-शाम को दीपक भी जला सकती हैं और मंत्रों का उच्चारण भी फायदेमंद हो सकता हैं।

 




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static