Navratri में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए खास तैयारी, इस बार यात्रा होगी और आसान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 04:38 PM (IST)

नारी डेस्क:  आगामी चैत्र नवरात्रि को देखते हुए प्रशासन ने माता वैष्णो देवी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा कटरा में भी एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जहां विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सीआईडी, आईबी, आर्मी, सीआरपीएफ, जीआरपी और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर नवरात्रि के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए रणनीति तैयार की।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता

अधिकारियों ने साफ कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर खास नजर रखी जाएगी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए हर एजेंसी मिलकर काम करेगी। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में दर्शन करने का मौका मिलेगा।

ट्रैफिक और यात्रा व्यवस्था पर खास ध्यान

नवरात्रि में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा को सुचारु बनाने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने।

वैष्णो देवी मंदिर से आई बड़ी खबर, भयंकर लैंडस्लाइड में घायल हुए कई श्रद्धालु

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि में ये संकेत दिखें तो समझिए माता रानी हैं प्रसन्न, जल्द आएंगी खुशियां

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल करें और यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इन सभी तैयारियों का उद्देश्य यही है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सके। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और व्यवस्थित हो।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static