अभिषेक और यूजर के बीच छिड़ी बहस, कहा- अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 03:07 PM (IST)

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। इस समय दोनों का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके फैंस लगातार दोनों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

दरअसल, हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन पर तंज कसते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। लेकिन एक्टर ने भी ट्रोलर को करारा जवाब दिया। ट्विटर यूजर ने अभिषेक से सवाल पूछते  हुए लिखा, 'आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसे बैठ के खाओगे।'

 

यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'फिलहाल तो लेट के खा रहे हैं दोनों एक साथ अस्पताल में।' 

 

जिसके बाद यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ सर, हर किसी की किस्मत में लेट के खाना कहां।' 

 

अब अभिषेक बच्चन भी कहां पीछे हटने वाले थे। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि आप कभी भी हमारी जैसी स्थिति में न हों और आप सुरक्षित और स्वस्थ रहें। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद, मैम।'

 

गौरतलब है कि बीते 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ऐश्वर्या और उनकी बेटा आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें बीते दिनों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static