बेदाग स्किन पाने के लिए 15 साल तक इस्तेमाल की स्टेरॉयड क्रीम, अब चेहरे का हो गया ये हाल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 04:32 PM (IST)

नारी डेस्क: आज के समय खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन गोरी और बेदाग हो। इसी चाहत में कई बार हम कुछ फैसले ले लेते है, जो आगे चलकर गलत साबित होते है और हमें पछताना पड़ता है। चमक-धमक वाले विज्ञापनों और बिना किसी डॉक्टरी सलाह के मेडिकल स्टोर से मिलने वाली ‘फेयरनेस क्रीम’ का चलन भारत में एक महामारी की तरह बढ़ रहा है। इन फेयरनेस क्रीम से चेहरे को रातों रात गोरा करने का दावा किया जाता है। इसी दावों के चलते लोग इसे खरीदते है और अपनी स्किन पर अपलाई करते है। लेकिन, इन क्रीमों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना बेहद जरूरी है, वरना आपकी स्किन पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। हाल ही में ऐसा एक मामला भी सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला...

स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल करना पड़ा भारी

यह दिल दहला देने वाला मामला श्रीनगर के प्रसिद्ध क्लिनिक ‘जरमीन एस्थेटिक्स’ से सामने आया है। यहां एक महिला ने करीब 15 साल तक स्टेरॉयड वाली क्रीम का इस्तेमाल किया, जिसका असर उनकी त्वचा पर बेहद गंभीर रूप में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, महिला ने चेहरे के दाग-धब्बे और रंग साफ करने के लिए इन क्रीम्स को रोजाना इस्तेमाल करना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई। लेकिन लंबे समय तक स्टेरॉयड के इस्तेमाल ने उनकी त्वचा को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।

PunjabKesari

डॉक्टर ने बताई डरावनी सच्चाई

श्रीनगर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कुरत-उल-ऐन के मुताबिक, इस महिला की त्वचा पर स्टेरॉयड के लंबे इस्तेमाल से कई गंभीर समस्याएं हो गई हैं। जैसे उनकी स्किन बहुत पतली हो गई और यह कागज जैसी लगने लगी है। त्वचा की ऊपरी परत कमजोर होने से अंदर की नसें दिखाई देने लगी, धूप या हल्की गर्मी में भी चेहरा जलने लगता है, अब साधारण पानी या मॉइस्चराइजर लगाना भी दर्दनाक हो गया है। जिस झाईयों को हटाने के लिए उन्होंने ये क्रीम शुरू की थी, वह अब और भी गहरी, काली और जिद्दी हो गई है जिसे ठीक करना अब एक बड़ी चुनौती है। उनका कहना है कि कोई भी इस तरह की क्रीम इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static