चल रही है आर्थिक परेशानी तो सिर्फ एक रोटी से करें यह उपाय

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 11:14 AM (IST)

कई बार जीवन में मुसीबतें दूर होने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसे में हर जगह व काम में परेशानी होने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे मन उदास होने के साथ नकारात्मक भाव खुद पर ज्यादा हावी होने लगते हैं। ऐसे में इन दिक्कतों से बचने व आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आप रोटी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होगा। तो चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में...

ऐसे करें रोटी तैयार-

सुबह उठकर नहाकर रसोईघर में जाएं। रोटी बनाकर पहली रोटी अलग निकाल दें। फिर उसके 4 बराबर के भाग करें। चारों टुकड़ों में थोड़ा-थोड़ा मीठा रख दें। 

PunjabKesari

करें ये उपाय-

1. रोटी के टुकड़े का पहला हिस्सा गऊ माता को खिलाएं। साथ ही उनके अपने आने वाले जीवन की सुख की कामना करते हुए प्रार्थना करें। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। साथ ही माना जाता है कि इनमें सभी देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में इन्हें प्यार से रोटी खिलाकर प्रार्थना करें। 

PunjabKesari

2. रोटी का दूसरा हिस्सा किसी कुत्ते को खिला लें। साथ ही मन में प्रार्थना करते हुए कहे कि 'मैं यमराज का अनुसरण करने वाले श्याम व शबल को अन्न का एक भाग देर रहा हूं वह इसे ग्रहण करें। 

PunjabKesari

3. रोटी के तीसरे टुकड़ा छत पर कौओं को डाल दें। साथ ही मन में ईश्वर का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें कि पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और पूर्व चारों दिशाओं में रहने वाले कौए मेरे द्वारा दी इस रोटी को स्वीकार करके ग्रहण करें। 

4. रोटी का चौथा व आखिरी हिस्सा भूत-प्रतों के नाम करते हुए चौराहे पर रख आए। साथ ही बिना पीछे देखे घर को वापस लौट आए। 

इस उपाय को करने का महत्व-

- नियमित रूप से इस उपाय को करें। इससे आप पर व आपके घर के सभी सदस्यों पर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। 
- जीवन की सभी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 
- घर में फैली नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता में बदल जाएगी। 
- नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याओं का हल होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
- सेहत में सुधार होने के साथ घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static