मुहांसे हो या काले धब्बे हर समस्या दूर करेंगे ये 4 घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 02:27 PM (IST)

लड़का हो या लड़की हर किसी को ब्यूटी से संबंधित कोई न कोई समस्या जरूर होती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए वह मार्किट से कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स उठाकर ले आते हैं। इससे कई बार त्वचा की परेशानिया कम होने की बजाय ओर भी बढ़ने लगती है। इन मंहगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की बजाए आप घर में पड़ी कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल करके चेहरे की कई समस्याओं से निजात पा सकते है। इसके लिए ज्यादा पैस भी खर्च नहीं करने पड़ेगें और चेहरे की परेशानियां भी दूर हो जाएगी। सबसे जरूरी बात इससे आपको कई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आज हम आपको ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप ब्यूटी से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ब्यूटी प्रॉब्लम दूर करने वाली इन चीजों के बारे में।


1. मुहांसों से छुटकारा 

PunjabKesari
चेहरे पर मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए लड़के और लड़किया कई तरह के केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इनका असर उल्टा पड़ जाता है। एेसे में हल्दी और गुलाब जल का फेस पैक बनाएं। पैक बनाने के लिए चुटकी भर हल्दी में गुलाब जल डालकर मिक्स करें। अब इसको 15 मिनट के लिए मुहांसो पर लगाएं। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में मुहांसे निकलने बंद हो जाएंगे।

 

2. डार्क सर्कल से राहत  
आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल देखने में बहुत गंदे लगते हैं। इनको दूर करने के लिए देसी घी या नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले नारियल तेल को आंखों के नीचे लगाएं। इस का ध्यान रहें कि कभी भी आंखों के नीचे रंगड़ कर कोई चीज न लगाएं। हमेशा हल्के हाथों से मालिश करें। रोजाना रात को नारियल तेल या देसी घी लगाने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल की समस्या से राहत मिलेगी।

 

3. सॉफ्ट स्किन के लिए

PunjabKesari
हर मौसम में त्वचा का रूखा-सुखा, शुष्क होना एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 अनार लें और उसमें अदरक डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसको 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों तक अनार और अदरक का पेस्ट लगाने से चेहरे में निखार आने के साथ ही त्वचा भी सॉफ्ट बनने रहेगी।

 

4. सन टैन
गर्मियों के मौसम में सनटैन होना एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए पपीते का एक टुकड़ा ले। इसको धीरे- धीरे सूर्य की किरणों से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। एेसा करने से कुछ ही समय में सन टैन की वजह से काली हुई स्किन फिर गोरी हो जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static