Summer Beauty: चेहरे पर लगाएं कच्चे आम से बना फेसपैक

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 11:48 AM (IST)

कच्चा आम सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी से युक्त कच्चा आम आपकी त्वचा के कई तरह के फायदे देता है। गर्मियों के मौसम में त्वचा पर होने वाली समस्याएं जैसे      स्किन ड्राई होना, मुंहासे, ऑयली स्किन,टैनिंग जैसी समस्याओं के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आज आपको बताएंगे कि आप कच्चे आम को कैसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

कच्चे आम के त्वचा पर फायदे 

गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- झुर्रियां, महीन रेखाएं, कील-मुंहासे, टैनिंग, ऑयली स्किन। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है। कच्चे आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को इन सभी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, सी बहुत ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

PunjabKesari

कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक 

ओटमील में पाए जाने वाले 18 तरह के एमिनो एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर चेहरे को कई तरह के फायदे देते हैं। आप कच्चे आम और ओटमील से बना फेसपैक त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल 

सामग्री 

कच्चा आम - 2 
ओटमील - 2-3 चम्मच 
बादाम - 5-6 
कच्चा दूध - 3-4 चम्मच 

बनाने की विधि

. सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें। 
. फिर एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें दूध मिलाएं। 
. सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद आप चेहरे को सादे पाने से धो लें। 
. आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बेसन और कच्चे आम का फेसपैक 

बेसन आपकी त्वचा पर रंगत और निखार लाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करते हैं। आप कच्चे आम और बेसन से बना फेसपैक चेहरे पर लगा  सकते हैं। 

कैसे बनाएं फेसपैक 

PunjabKesari

सामग्री 

कच्चे आम - 3-4
शहद - 2 चम्मच 
दही - 2 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

. सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। 
. फिर आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं। 
. सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद आप चेहरा ठंडे पानी से धो लें। 
. हफ्ते में दो बार आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static