मुलायम और गुलाबी बनेंगे होंठ, ऐसे लगाएं नारियल तेल

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2023 - 05:43 PM (IST)

बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। त्वचा के अलावा फटे और ड्राई होंठ की समस्या के लिए भी भी नारियल तेल बेहद फायदेमंद होता है। होंठो पर स्वस्थ कैमिकल युक्त लिप बॉम का प्रयोग करने की जगह आप इसका इस्तेमाल होंठों पर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप होंठों पर इस तेल का इस्तेमला कैसे कर सकते हैं....

नारियल तेल होंठो पर लगाने के फायदे 

. चपटे होंठों की समस्या होही दूर 

. होंठों का कालापन होगा दूर 

PunjabKesari

. नैचुरली गुलाबी बनेंगे होंठ

. फटे होंठों से भी मिलेगी राहत 

कैसे लगाएं? 

नारियल तेल 

होंठो की डेड स्किन को हटाने के लिए आप सबसे पहले टूथ ब्रश को कर लें। अब इसे हल्के हाथ के साथ होंठों पर रगड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा जोर लगाकर तेल को होंठों पर न रगड़ें। उंगली की मदद से होंठों पर नारियल तेल लगाएं और कुछ मिनट के लिए इसकी मसाज करें। इससे होंठों को मॉइश्चराइजर मिलेगा।

PunjabKesari

जैतून तेल में मिलाकर 

एक-एक चम्मच नारियल तेल और जैतून का तेल मिला लें। इसके बाद रात में सोने से पहले नियमित होंठों पर लगाएं। 

कोको बटर के साथ 

एक पैन में छोटा टुकड़ा कोको बटर का टुकड़ा डालें। फिर इसे गर्म कर लें। जब यह पिघल जाए तो इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाकर बाम बना लें। बाम के साथ होंठों को मॉइश्चराइज करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static