ठंडा दूध दूर करेगा चेहरे की कई परेशानियां, जानिए लगाने का सही तरीका

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 01:10 PM (IST)

बदलते मौसम के कारण चेहरा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। त्वचा पर आप कैमिकल प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि घरेलू चीजें भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। परंतु इसको लगाने से भी त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं। ठंडा दूध आप चेहरे पर लगा सकते हैं।  यह चेहरे पर एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर के रुप में कार्य करता है। तो चलिए जानते हैं कि इसे लगाने से क्या-क्या फायदे होंगे ...

ड्राई स्किन से मिलेगी राहत 

दूध एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं तो त्वचा की नमी को कम करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को कोमल बनाने में भी सहायता करता है। 

PunjabKesari

मुहांसे करे दूर 

मानसून के मौसम में चेहरे पर मुहांसों जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ठंडे दूध में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे के मुंहासे भी दूर होंगे और त्वचा में मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाएगा। यह मुहांसों की सूजन कम करने में भी मदद करता है।  

PunjabKesari

झुर्रियां और फाइन लाइन्स से दिलवाए राहत 

आप चेहरे पर ठंडे दूध का इस्तेमाल झुर्रियां और फाइन लाइन्स से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। ठंडे दूध से आपकी त्वचा टाइट होती है और रोम छिद्र भी बंद हो जाते हैं। रोम छिद्र बंद होने जाने के बाद आपकी त्वचा पर एजिंग के लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं और आपका चेहरा जवां नजर आता है। 

PunjabKesari

चेहरे की कोशिकाएं करता है साफ

आप ठंडे दूध में शहद और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा के  डेड सेल्स, ब्लैकहेड्स को भी हटाने में सहायता मिलती है। यह त्वचा पर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रुप में कार्य करता है। 

चेहरे पर लाए नैचुरल ग्लो 

ठंडा दूध लगाने से आपकी रंग भी साफ होता है। यह आपके चेहरे का कालापन दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा ठंडा दूध लगाने से चेहरे पर जलग, रेडनेस, टैनिंग, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यह आपकी त्वचा को ठंडक देने में सहायता करता है। 

PunjabKesari

कैसे लगाएं ठंडा दूध? 

चेहरे पर ठंडा दूध आप रात के समय में लगा सकते हैं। आप दूध में बर्फ या फिर इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक लाभ लेने के लिए आप इसमें शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट भी तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को आप रात में चेहरे पर लगाएं। अगले दिन सुबह आप चेहरा सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static