लड़कियों जैसी लाइफ जीने के लिए UPSC स्टूडेंट ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, अब हो रहा पछतावा
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:33 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा 20 वर्षीय युवक लड़का बनकर खुश नहीं था, ऐसे में उसने लड़की बनने के लिए खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जायया गया, इस हरकत से उसे अब जिंदगी भर का पछतावा रहेगा।
यह भी पढ़ें: विराट- अनुष्का का दूसरे देश में हुआ अपमान
अधिकारियों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर अमेठी के मूल निवासी युवक को यहां एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पत्रकारों को बताया कि युवक से बात करने पर पता चला कि किसी व्यक्ति की सलाह पर उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना जननांग काट लिया और उसका काफी खून बह गया। युवक का मानना है कि कि भले ही उसका शरीर लड़के का है लेकिन भीतर से वह लड़की है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में 49 भारतीयों को ले जा रही बस पर हुआ हमला
डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़ित ने संवाददाताओं को बताया कि जब वह 14 साल की उम्र में पहुंचा तो उसे लगा कि उसका व्यवहार लड़कियों जैसा है। लड़की बनने की चाहत में एक व्यक्ति की सलाह पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। युवक ने बताया कि जब तक इंजेक्शन का असर रहा तब तक उसे कुछ खास पता नहीं चला, लेकिन असर कम होते ही दर्द बहुत बढ़ गया और खून भी काफी बह गया। उसने बताया कि हालत बिगड़ने पर लोगों से मदद मांगकर वह अस्पताल पहुंचा। छात्र अपने पिता की एकलौती संतान है।